फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Home guard returning from election duty from Ghazipur dies

Lalitpur News: गाजीपुर से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की मौत

Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Home guard returning from election duty from Ghazipur dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। चुनावी ड्यूटी से गाजीपुर से अपने घर लौट रहे मोहल्ला गंज निवासी होमगार्ड संजय खत्री की मौत से पूरे परिवार में शोक छा गया।
यहां के संजय (52) कई वर्षों से होमगार्ड थे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की डयूटी में वह गाजीपुर गया था। मतदान के बाद वह रविवार को अपने घर आ रहा था। बबीना के नजदीक उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार को जब उसका शव घर आया तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के समय उसे सलामी दी गई। इस दौरान मंडल कमांडेंट होमगार्ड पीयूष कांत, सीओ कुलदीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर, कंपनी कमांडर रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed