फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hockey championship, major dhyanchandra jublee

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई बाल हॉकी प्रतियोगिता

Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
hockey championship, major dhyanchandra jublee
क्रीड़ा अधिकारी हॉकी मैच का आरम्भ करती हुई - फोटो : LALITPUR
लितपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता जरूरी है। एकाग्रता से खेलने के कारण ही मेजर ध्यान चंद ने हॉकी में देश का नाम दुनियां में ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर आयोजित अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता का प्रथम मैच राजकीय इंटर कॉलेज व न्यू स्टार क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें न्यू स्टार विजन की टीम 6-0 गोल से विजयी रही। हॉकी का फाइनल मैच मॉर्डन पब्लिक स्कूल व न्यू स्टार क्लब के मध्य खेला गया। इसमें न्यू स्टार क्लब की टीम 11-0 गोल से विजयी रही। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक ताहिर बेग, आरिफ बेग, सचिव वाल्मीकि, मिर्जा फहीम इकबाल बेग, इशराक खान, शहजाद खान रहे। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन सुरभि कुशवाहा दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबाल खिलाड़ी को शॉल, ट्रैकसूट व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने एथलेटिक्स खिलाड़ियों की मांग पर खेल हित में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 हजार रुपये से आवश्यक कार्य कराने की घोषणा की। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणींद्र सिंह, हेमंत जैन, अमर विश्वकर्मा, आशीष पटेल, जितेंद्र विक्रम वैद्य, विश्वेंद्र यादव, फहीम इकबाल बेग, सुख साहब, अविरल जैन, अरविंद राजपूत, समद खान, दिव्या रिछारिया, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण, मनोज, जय नारायण दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
1600 मीटर दौड़ में अंकित और प्रतीक्षा अव्वल
स्थानीय स्तर पर टाइगर क्लब की ओर से बालक/बालिका वर्ग की 1600 मीटर की रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बालक वर्ग में प्रथम अंकित तिरोले, द्वितीय कृष्णकांत व तृतीय दीपक सिंह व चतुर्थ स्थान पर राकेश कुमार रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा, द्वितीय प्रियंका व तृतीय आरती को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर निकाली पदयात्रा
पाली। छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थापक विजय सिंह निरंजन, कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार बबेले ,प्रभारी प्राचार्य उमाशंकर चौरसिया ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी चौरसिया और राघवेंद्र ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी चौरसिया ने अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपा कुशवाहा और सुखजीत कौर ने पोस्टर बनाए। कार्यक्रम के बाद पदयात्रा निकाली गई जो महाविद्यालय गेट से नगर पंचायत कार्यालय जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में खेमचंद चौरसिया, उत्तम सिंह, नरेंद्र पटेल, श्याम किशोर, स्वयंसेविकाएं लक्ष्मी चौरसिया, दीपा कुशवाहा, सुखजीत कौर ,द्रौपदी कुशवाहा, पूजा, सोना कुशवाहा, स्वयंसेवक अजय वाल्मीकि, राघवेंद्र, देवेंद्र प्रजापति, सुनील, गजेंद्र चंदेल, अमजद खान आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed