फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Highway of Accidents: Driver dies in collision between two trucks on National Highway 44.

हादसों का हाईवे : नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Highway of Accidents: Driver dies in collision between two trucks on National Highway 44.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ग्राम बिरधा के पास देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
दिल्ली से परचून का सामन भरकर एक ट्रक सोमवार को चेन्नई जा रहा था। सोमवार की रात करीब नौ बजे के बाद जब यह ट्रक एनएच-44 पर जनपद के थाना नाराहट के ग्राम बिरधा और पटउआ के बीच पहुंचा था कि तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरा ट्रक ग्राम डोंगराकलां निवासी मानसिंह (32) पुत्र प्रकाश निरंजन चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस ट्रक में डोंगराकलां के ही बृजेश व मोनू भी साथ में थे। इससे वे दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे ट्रक का चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जबकि उस ट्रक में सवार मुस्तकीम व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं क्रेन बुलवाकर दूसरे ट्रक को सीधा कराया गया और उसमें फंसे में फंसे चालक मानसिंह को ट्रक की बाडी काटकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिल्ली से आ रहे दूसरे ट्रक के दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि बिरधा के आगे हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हुई है। इसमें डोंगराकलां निवासी ट्रक चालक मानसिंह की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed