{"_id":"6907a1f0c7081de77b001c49","slug":"high-tension-line-wire-fell-on-the-house-major-accident-averted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-145430-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन का तार मकान पर गिरा, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन का तार मकान पर गिरा, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
जखौरा क्षेत्र के ग्राम पिपरा का मामला, घर के ऊपर से निकली है लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरा में शनिवार की रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान पर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उस समय परिवार के लोग कमरे में खाना खा रहे थे।
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा निवासी रूपलाल कुशवाहा एवं परिवार के सभी सदस्य शनिवार की रात घर में भोजन कर रहे थे। तभी अचानक घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया और तार टूटकर उसके मकान के आंगन में जाकर गिरा। ताराें के आपस में टकराने पर जोरदार आवाज के साथ चिंगारियां छूटते हुए तार गिरने से घर परिवार एवं आस-पड़ोस में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि, फीडर ट्रिप होने से लाइन बंद हो गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश हो गया। चूंकि रात होने की वजह से बच्चे सो गए थे और अन्य लोग कमरे में खाना खा रहे थे। यदि यह हादसा शाम को होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं, ग्राम प्रधान बाबूलाल ने बताया कि बस्ती के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन को हटवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित शिकायतें दी गई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बस्ती के ऊपर से निकली इस हाईटेंशन लाइन को हटाकर वैकल्पिक मार्ग से स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
जखौरा के ग्राम पिपरा में घराें के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए स्टीमेट बनाया गया है। जल्द ही इस पर काम होगा। - पवन, अधिशासी अभियंता प्रथम