{"_id":"63f65d37047e28a3f3049366","slug":"high-school-students-confused-in-sanskrit-questions-lalitpur-news-c-11-1-43447-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संस्कृत के सवालों में उलझे हाईस्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संस्कृत के सवालों में उलझे हाईस्कूल के छात्र
Wed, 22 Feb 2023 11:52 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को 44 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की चित्रकला और उर्दू विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 8517 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 7684 परीक्षा में शामिल हुए। 833 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के 44 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार की सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विषयों की परीक्षा हुई। 41 केंद्रों पर हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1033 के सापेक्ष 924 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 109 ने परीक्षा छोड़ दी। संस्कृत के सवालाें ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। संधि, समास और विभक्तियों के सवाल पर परीक्षार्थी फंसे।
44 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट का चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 7399 के सापेक्ष 6694 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 705 अनुपस्थित रहे। सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट चित्रकला प्रावैधिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें 78 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से 59 उपस्थित और 19 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की उर्दू विषय की परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 7 छात्रों में से 7 ही छात्र परीक्षा में शामिल रहे। बुधवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अभी तक हुई बोर्ड परीक्षा में जनपद से कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। जबकि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
बुधवार को हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पेपर हुए। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सचल दल सहित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। अभी तक हुई परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
गंगा सिंह राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक