{"_id":"5d9a4cc28ebc3e93cc44074b","slug":"hide-hemoglobin-information-lalitpur-news-jhs149693650","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी पर हीमोग्लोबिन की गलत जांच देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी पर हीमोग्लोबिन की गलत जांच देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैथोलॉजी के खिलाफ होगी जांच
- हीमोग्लोबिन की गलत रिपोर्ट देने पर सीएमओ ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गांधी नगर निवासी अभिताभ पाराशर ने एक पैथोलॉजी पर हीमोग्लोबिन की गलत रिपोर्ट देने के आरोप को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी दस दिन में रिपोर्ट देगी।
शिकायती पत्र में बताया कि चार अक्तूबर को अपनी पत्नी कल्पना की पैथोलॉजी पर हीमोग्लोबिन की जांच कराई। जहां पर 3.9 ग्राम हीमोग्लोबिन बताया गया। इससे पत्नी व पूरा परिवार घबरा गया। शीघ्र ही पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। सुबह जिला अस्पताल के चिकित्सक ने दोबारा हीमोग्लोबिन की जांच कराई। दूसरी पैथोलॉजी पर जांच कराने पर पत्नी का हीमोग्लोबिन 10.7 ग्राम बताया गया। पीड़ित ने गलत रिपोर्ट देने वाली पैथोलॉजी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी पर गलत रिपोर्ट देने का मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में एसीएमओ डा. अजय भाले, डा. राजेश भारती, डा. अमित चतुुर्वेदी हैं। यह दस दिन में जांच कर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।