फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   heavy croud on akhilesh rally at lalitpur

मंच से उतरते ही अखिलेश से मिलने भीड़ ने गाड़ी को घेरा

Fri, 03 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
heavy croud on akhilesh rally at lalitpur
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा खत्म होने पर जैसे ही अखिलेश यादव मंच से उतरकर गाड़ी में बैठने लगे तो भीड़ बैरीकेडिंग से कूदकर गाड़ी के पास पहुंच गई और अखिलेश को घेर लिया। इस पर अखिलेश ने गाड़ी के पायदान पर चढ़कर लोगों का अभिवादन किया और गाड़ी में बैठकर आगे रवाना हो गए। अभी उनका काफिला सभा स्थल से निकलकर जैसे ही आगे बढ़ा, तभी सदनशाह चौराहे पर काफी अधिक भीड़ जमा हो गई। अखिलेश की गाड़ी चौराहा पर पहुंची। वहां भीड़ गाड़ी के आगे आ गई। इसी दौरान एक बुजुर्ग अखिलेश से मिलने के लिए गाड़ी के दरवाजे पर भी चढ़ने लगे, लेकिन अखिलेश हाथ दिखाते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान सपाई अपनी चिरपरिचित शैली में नजर आए। मंच से उतरने के बाद अखिलेश यादव का काफिला जैसे ही भीड़ में से किसी प्रकार आगे बढ़ा, उसी दौरान वहां कुछ पलों के लिए भगदड़ मच गई और इसमें दो व्यक्ति भीड़ में दब गए, जिनके ऊपर पैर रखकर लोग भाग रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने यह देख दोनों लोगों को भाग रही भीड़ के लोगों को धक्का देकर किसी प्रकार उठाया। दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शहर में गिन्नौट बाग में जनसभा होने से पूर्व तुवन मंदिर में हनुमान मंदिर और फिर गिन्नौट बाग से ठीक पीछे चंद कदमों की दूरी पर सदनशाह की दरगाह पर पहुंचने की संभावना थी। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। तुवन मंदिर एवं सदनशाह की दरगाह पर पुलिस बल भी तैनात रहा लेकिन अखिलेश न तो मंदिर और न ही दरगाह गए। वह हेलीपैड से उतरकर सीधे गिन्नौट बाग स्थित सभा स्थल ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। मंच के नीचे मैदान में सहरिया जन अधिकार मंच और ऊं साईं ज्योति संस्थान के बैनर तले सहरिया समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक बुंदेली लोक नृत्य कर अखिलेश का अभिवादन किया। वहीं मंच के बायीं ओर मौनिया नृत्य की धूम रही। दोनों नृत्य एक साथ होता देख मंचासीन सभी लोग गदगद हो उठे।
इन्हें मिला मंच पर स्थान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच पर सपा के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, आरएस कुशवाहा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, अखिलेश कटियार, एमएलसी स्नातक विधायक मान सिंह, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, महेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, राजेश यादव, नेपाल सिंह यादव, फूलसिंह, शिल्पी रजक, सरिता, रामलखन, रामविलास रजक, पूजा यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, गिरधारी लाल यादव, अनिल कुमार अड़जरिया, खुशाल साहू, शिल्पी रजक, पूर्व जिपं सदस्य स्वामी यादव, मनोज गुरुदेव, जिपं सदस्य मान सिंह यादव, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे।

किसी ने धनुषबाण तो किसी ने किया गदा व फरसा भेंट
सपा की जनसभा में मंच पर जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव ने सहरिया समुदाय की ओर से धनुषबाण और बांस की बनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अनिल कुमार अड़जरिया ने फरसा भेंट किया। जबकि पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने चांदी का मुकुट पहनाया। जिपं सदस्य मान सिंह यादव ने राधाकृष्ण की मूर्ति, पूजा यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने साइकिल व उनकी टीम ने हल भेंट किया। जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष भान सिंह यादव ने गदा सौंपी। वहीं पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने एक सहरिया बच्चे को साथ ले जाकर मंच पर अखिलेश यादव को मोर पंख भी भेंट कराए।

कार्यक्रम में स्टेज पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य सपा नेता

कार्यक्रम में स्टेज पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य सपा नेता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed