फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health centre becomes a stable, animals are being tied, room is filled with straw

Lalitpur News: स्वास्थ्य केंद्र बना तबेला, बांधे जा रहे जानवर, कमरे में भरा भूसा

Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health centre becomes a stable, animals are being tied, room is filled with straw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा (ललितपुर)। कस्बा जखौरा के डूमरा मोहल्ला स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र को तबेला बना दिया गया है। यहां एक व्यक्ति परिवार के साथ रहने के अलावा परिसर में जानवर बांध रहा है। एक कमरे में भूसा भी भर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह सीएचसी का कर्मचारी है।
ब्लॉक मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने के बाद पुराने पीएचसी भवन को खाली कर दिया गया था। कुछ समय बाद इस भवन में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहने लगा। उसने कुछ जानवर खरीद कर परिसर में बांधना शुरू कर दिया। एक कमरे में भूसा भरने के साथ ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। बताया जाता है कि यह संविदा कर्मचारी दूध भी बेचता है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में जानवरों के बांधने के अलावा भूसा सरकारी भवन में भरा हुआ है। जिस भवन में भूसा भरा है, उसी से लगा मातृ एवं शिशु उपकेंद्र भी है, जहां टीकाकरण किया जाता है। वहां गंदगी फैले रहने से बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। लेकिन, आज तक जिम्मेदारों ने न वहां की सफाई व्यवस्था देखी और न ही सरकारी भवन को क्षति पहुंचाने वाले पर कोई कार्रवाई की। भवन में भूसा भरे होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में भूसा रखे जाने की जानकारी हुई है। सीएमओ ने भवन खाली कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही परिसर खाली कराया जाएगा।- डॉ. समीर प्रधान, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed