फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health centers facing water crisis, patients bringing water from home

Lalitpur News: पानी के संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र, घर से पानी ला रहे मरीज

Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Health centers facing water crisis, patients bringing water from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। कई अस्पतालों में पानी की सुविधा तक नहीं है। मरीजों को दवा खाने तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वे घर से पानी लाकर उपचार कराने को मजबूर हैं। अस्पताल कर्मी भी पानी के लिए परेशान हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे आधुनिक संसाधन व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में भी मरीजों व तीमारदारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ठंडा पानी तो दूर सादा पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। अस्पतालों में लगे हैंडपंप शोपीस साबित हो रहे हैं। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज तो दूर स्टॉफ तक को पानी नहीं मिल रहा है। मरीजों को अपने घरों से पानी लाना पड़ रहा है। अस्पताल में प्यास लगने पर सड़क पर बोतल खरीदने आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत डोंगराखुर्द स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो हैंडपंप लगे हैं, लेकिन दोनों खराब पड़े हैं। मरीज व स्टाॅफ बाहर गांव से पानी लेकर जाने को मजबूर हैं। गौना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी चार हैंडपंप लगे हैं, इसमें एक ही पानी दे रहा है। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी की सुविधा नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे मरीजों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed