फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   health camp lalitpur

लगाया शहरी स्वास्थ्य मिशन शिविर

Wed, 31 May 2017 12:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 31 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
health camp lalitpur
प्रशासन - फोटो : demo pic
शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आजादपुरा तृतीय में स्थित मुहल्ला लेड़ियापुरा में पानी की टंकी के पास और मुहल्ला विष्णुपुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहरी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 400 मरीजो का नि:शुल्क इलाज किया गया।      
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में बसी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को बीमारी से बचाने व शिशु एवं मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शहर स्वास्थ्य मिशन शिविर आयोजित किए जा रहें। इसी मिशन के तहत मंगलवार को मुहल्ला लेड़ियापुरा व विष्णुपुरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार व नोडल अधिकारी एनयूएचएम डॉ. अजय भाले और डॉ. अल्का वैश्य के नेतृत्व में शहरी स्वास्थ्य मिशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौसमी व सामान्य बुखार, दर्द, जुकाम, हाईपरटेशन, टीबी, कैंसर संक्रमण आदि का बेहतर इलाज और परामर्श दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा डायविटीज, ब्लड प्रेशर, मलेरिया व हीमोग्लोबिन के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की जांचे, उनका टीकाकरण व एनीमिया आदि की जांचे व दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई। इस शिविर में एक गर्भवती महिला एचआरपी (हाई रिस्क प्रैगनेंसी) पाई गई, जिसको विशेष परामर्श दिया गया। शिविर में एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहयोग किया। इस दौरान कुल 400 लोगों को शिविर का लाभ दिया गया। वहीं, झांसी से आए एनयूएचएम के मंडलीय सलाहकार चंद्रदीप यादव ने शिविर की अध्यक्षता की और गुणवत्ता को परखा। इस दौरान मुख्य रुप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक रजिया फिरोज, अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर रविशंकर झा, जिला कम्युनिटी प्रौसेस मैनेजर सुरेंद्र कुमार सोनी समेत क्षेत्रीय एएनएम व आंगनवाड़ी महिला कर्मी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed