फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   He made indecent remarks on his wife and then killed her along with his father and brother.

Lalitpur News: पत्नी पर की थी अभद्र टिप्पणी तो पिता और भाई के साथ मिलकर मार डाला

Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
He made indecent remarks on his wife and then killed her along with his father and brother.
शैलेंद्र सिंह हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
विज्ञापन

ललितपुर। भांजी की शादी में शहर के मोहल्ला नेहरू नगर आए मामा शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम दूधई की चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार देने वाले हत्यारोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने सिद्दन मंदिर के पास से आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी ने पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बात करने पर अपने पिता और भाई के साथ मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम दूधई निवासी शैलेंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए गले में चाकू मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब 23 अप्रैल को वह शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस ने मृतक की चाची शिवानी राजा की तहरीर पर ऊदल सिंह निवासी ग्राम सेरोंनकलां व उसके दो पुत्रों संजय सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एसपी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया गया था। इसके बाद पुलिस टीमें लगातार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 2:45 बजे मुखबिर की सूचना पर सिद्दन मंदिर के पास से हत्यारोपी पिता ऊदल सिंह व उसके पुत्रों संजय सिंह, इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम सेरोंनकलां जखौरा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया। घटना को लेकर संजय सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह ने उसकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बात की थी। इससे आक्रोशित होकर उसने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर शैलेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी की पत्नी से शादी करना चाहता था शैलेंद्र
हत्यारोपी संजय सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का शैलेंद्र सिंह रिश्ते में मामा लगता था। जिस कारण शैलेंद्र का उसकी पत्नी के घर पहले से आना-जाना था। शैलेंद्र उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी के मां-बाप ने मुझसे शादी करा दी थी। शादी के बाद जब उसे यह बात पता चली तो उसके और शैलेंद्र के बीच मनमुटाव हो गया था। 23 अप्रैल को शादी कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र ने पत्नी के बारे में उससे आपत्तिजनक बात कही थी।

इस टीम को मिली सफलता
हत्यारोपी पिता-पुत्रों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह, जनार्दन यादव, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप राणा, हेड कांस्टेबल शीलेंद्र, स्वदेश, भानप्रताप, दीपक दुबे सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।



नेहरू नगर में शादी में आए युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपी पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चाकू भी बरामद किया गया। मृतक शैलेंद्र की ओर से हत्यारोपी संजय की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने पर संजय ने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। - मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed