{"_id":"66e8ac102d9d040016025b64","slug":"hazrat-mohammad-sahibs-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120986-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूमधाम से मनाई हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए-पैदाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूमधाम से मनाई हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए-पैदाइश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का जलसा सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। जुलूस ए मोहम्मदी में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान रंगबिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मोत्सव पर सोमवार सुबह छह बजे नौजवान कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। जिसमें अब्दुल बारी, रज्जब अली शाह खादिम हजरत बाबा सदन शाह, रफीक अली शाह, जावेद किरमानी, मुस्ताक, कलीम खान, हमीद मंसूरी, रमजानी दादा, असलम अली आदि मौजूद रहे।
दोपहर करीब एक बजे इमाम चौक नदीपुरा से शुरू हुआ जुलूस में बग्गी पर सवार शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुवीन के अलावा सदर अंजुमन असलम कुरैशी, नायब सदर सरफराज, जनरल सेक्रेटरी हमीद मंसूरी, बाकर अली पूर्व पार्षद, नासिर अली,रज्जब अली शाह खादिम, इम्तियाज, साहित्यकार जहीर ललितपुरी, शायर असर ललितपुरी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। शहर में भ्रमण करते हुए जुलूस रात करीब नौ बजे नदीपुरा पहुंचा जहां उसका समापन हुआ।
विज्ञापन
00000000
कौमी एकता की मिसाल पेश कर निकाला जलसा-ए-मोहम्मदी
मड़ावरा। जामा मस्जिद में शहर पेश इमाम शमिमुल कादरी एवं मस्जिद कमेटी के सदर मोहम्मद रफीक ने मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया। नन्हें-मुन्ने बच्चों और नौजवानों ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला।
प्रभातफेरी का शुभारंभ सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्ग से होते हुए बैरियर चौराहे पर पहुंचा, जहां जामा मस्जिद से आने वाले जुलूस के साथ शामिल होकर डांक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंचा। सलातो-सलाम तथा फ़ातिहाख्वानी कर प्यारे नबी की सुन्नतों पर अमल करने एवं देश में भाईचारे और अमन-सुकून की दुआएं मांगी गईं। इधर, दोपहर बाद जलसा-ए-मोहम्मद एक बार फिर सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया से प्रारंभ होकर बैरियर चौराहे से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा जहां से वापस बैरियर, डाक बंगला होते हुए बाबा मश्तानशाह की दरगाह पर पहुंचकर फातिहा ख्वानी के बाद तबर्रुख तकसीम किया गया।
दरगाह पर देश में अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ मांगी गई। बाबा मश्तानशाह की दरगाह और मस्जिदों की सफाई-पुताई करके उन्हें रंगीन रोशनी से सजाया गया है। इधर, नबी की पैदाइश की पूर्व संध्या पर सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद पर ईद-मिलाद का आयोजन किया गया, जिसमें नबी की शान और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान नवागत उपजिलाधिकारी रोशनी यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव, तहसीलदार शेख आलमगीर के प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम आदि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
0000000
नगर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,
महरौनी। जामा मस्जिद की रजा-ए-गौस कमेटी द्वारा जुलूस का आगाज हुआ। इसके बाद शेर-ए-हुसैन कमेटी पुराना सौजना रोड, मुजाहिद-ए-मिल्लत कमेटी मंजपुरा, आशिक-ए-रसूल कमेटी नूर मस्जिद, तालाबपुरा से गुलाम-ए-रसूल कमेटी एवं आशकाने-मदार कमेटी टपरियन किसरदा आदि स्थानों से बैंडबाजों, घोड़ों के साथ बच्चे व बूढ़े व नौजवान अपने हाथों में हरे रंग के झंडे लेकर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए मदरसा अंजुमन इस्लामियां पर पहुंचे। यहां से जुलूस एक विशाल रूप लेकर मंडी रोड होता हुआ ललितपुर रोड, सिविल लाइन, इंदिरा चौराहा, मेन मार्केट, टीकमगढ़ रोड से होता हुआ रामलीला मैदान से निकलकर मदरसा अंजुमन इस्लामियां पर संपन्न हुआ। इस दौरान शानदार अखाडे़ का भी प्रदर्शन किया जा रहा था।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनियां की ओर से स्टॉल लगाकर मीठा एवं शर्बत पिलाकर और फूल वितरित कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। डॉ हरगोविंद राय, विनय दुबे, पवन मोदी, जलसा सदर सरफराज अली, अंजुमन मदरसा सदर समद खान, जामा मस्जिद पेश इमाम हाफिज साबिर अली, नूर मस्जिद पेश इमाम मोलाना सलीम कादरी, मकसूद अली मौलबी, जाकिर अली पार्षद आदि मौजूद रहे।