फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hanging sucide women in house

घर में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hanging sucide women in house
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम गोगला- बिरारी में एक महिला का शव घर में ही एक खुले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्राम गोगला- बिरारी निवासी चांदनी (24) पत्नी देवेंद्र पाल रविवार की शाम को खाना बना रही थी। इसी दौरान घर में मौजूद भांजे ने उसकी पुत्री को किसी बात पर मार दिया, जिस पर उसने भांजे को डांट फटकार लगा दी। यह देख ससुर ने चांदनी को डांट दिया। इसके बाद रात में सभी अपने कमरों में सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब चांदनी की सास उठकर रोज की तरह काम करते हुए घर के दूसरे कमरे में पहुंची तो वहां बहू चांदनी का शव कुंदे पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंच गए और घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पिता मध्य प्रदेश के जिला दतिया के ग्राम खरग निवासी बारेलाल पुत्र चन्नीराम ने थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर पुत्री का मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करते थे और रविवार की रात को इसी वजह से पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed