फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanged death

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 10 Sep 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
hanged death
ललितपुर। थाना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा में एक युवक ने घर में अटारी पर फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला। महरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम नैनवारा निवासी सुखराम (19 ) पुत्र भुजबल सेन मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातें करता रहा। इसके बाद बारह बजे के आसपास अटारी में अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार को सुबह होने पर सुखराम के परिवार के रामबाबू ने उठकर अपना मोबाइल फोन देखा तो आसपास नहीं मिला, उसने चचेरे भाई रामू से कहा कि उसका मोबाइल नहीं मिल रहा, तो उसने अपने मोबाइल से उसका नंबर डायल किया। उसका मोबाइल अटारी पर बजने की आवाज आई तो उन्होंने अटारी पर जाकर देखा। वहां सुखराम रस्सी के सहारे छत के कुंदे पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला और पास में स्टील की टंकी भी पड़ी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने टंकी पर खड़े होकर फांसी लगाई है। यह देख उन्होंने इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह मजदूरी करता था। मृतक के बड़े भाई धनीराम ने बताया कि घर में सब ठीक था, उसके भाई ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed