फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hang death sad person wife seperated

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Thu, 01 Oct 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
hang death sad person wife seperated
hang - फोटो : hang
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक तीन माह पहले पत्नी के मायके जाने के कारण परेशान रहता था और नशे की हालत में वह पहले भी मरने की धमकी देता रहता था। नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम इमलिया निवासी राजकुमार (28) पुत्र दयाराम खेतों में कटाई आदि का काम करता था। मनरेगा के तहत भी वह काम करता था। बीते रोज वह ठेका लिए गए एक खेत में सोयाबीन काटने गया था। देर शाम को शराब के नशे में घर लौटा और रात को उसने अटारी में अपने कमरे में जाकर म्यारी पर रस्सी से फांसी लगा ली। उसके पिता खेत पर सोयाबीन की कटाई होने के चलते रात में जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी से तीनों पुत्रों के बारे में पूछा, तो उसने दो पुत्रों के सोने की बात बताई, लेकिन बड़े पुत्र राजकुमार के आने पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

इसके बाद पिता के कहने पर मां जब अटारी में देखने गई तो बड़ा पुत्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मां के चीखने की आवाज सुनकर पिता व अन्य भाई एवं परिजन भी वहां पहुंच गए। जिस पर पिता ने ग्राम प्रधान को बुलाकर घटना की जानकारी दी, तो ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता दयाराम ने बताया कि उसके राजकुमार की पत्नी व उसके दोनों बच्चों को उसके मायके वाले 16 जून को ग्राम तेरा लिवा ले गए थे। पुत्र शराब पीकर नशे में रहता है और नशे में होने के कारण वह अपने पत्नी को भी मारपीट कर परेशान करता था। जिसके चलते उसके मायके वाले बहू व बच्चों को ले गए थे। तीन माह पहले जब पत्नी मायके चली गई तो वह भागकर मरने की धमकी देता हुआ कहीं जाने लगा था तो गांव वालों ने किसी प्रकार उसे समझा बुझाकर लौटाया था, लेकिन मंगलवार को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed