फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump mentinence within 15 days

15 दिन में हैंडपंपों की मरम्मत कराएं, लापरवाही पर प्रधानों के खातों पर लगाएं रोक

Mon, 19 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
handpump mentinence within 15 days
ललितपुर। रविवार को ब्लॉक बिरधा के सामुदायिक भवन में राज्यमंत्री आवास व शहरी नियोजन/ प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने खराब हैंडपंपों की मरम्मत 15 दिन के भीतर कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री श्रम व सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरिराम निरंजन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी मंत्री व सभी अतिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सामुदायिक शौचालयों के रख रखाव हेतु स्वयं सहायता समूहों को डेमो चाबी, स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल पासबुक, रिवॉल्विंग फंड, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित विभागों के विकासपरक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा में बताया कि ब्लॉक में 24771 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। विद्युत विभाग को मंत्री ने जर्जर तारों को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। पेयजल योजनाओं में बताया कि 3172 के सापेक्ष 2913 हैंडपंप चालू हालत में हैं व शेष खराब स्थिति में हैं। खराब हैंडपंपों के रीबोर कराने व मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी। उन्होंने इसे 15 दिन में पूरा कार्य कराने के निर्देश दिए, और कहा कि अन्यथा की स्थिति में प्रधानों के खातों पर रोक लगाई जाए। पौधरोपण की समीक्षा में बताया कि 426464 लक्ष्य के सापेक्ष सभी 110 चिंहित स्थलों पर पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उधर, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया, साथ ही निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान अन्नावि दिनेशकुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, डीआईओ पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों के जॉब कार्ड बनने पर संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाई
ललितपुर। मनरेगा में 374804 के लक्ष्य के सापेक्ष 139259 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने पात्र व्यक्तियों के जॉबकार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि अपात्रों के जॉब कार्ड बनने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1118 लक्ष्य के सापेक्ष 384 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, चार को द्वितीय किश्त अवमुक्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 80 के लक्ष्य के सापेक्ष 65 लाभार्थियों को प्रथम किश्त अवमुक्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed