फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hand pumps started releasing water in the scorching heat...queues forming to fill water in wells

Lalitpur News: भीषण गर्मी में पानी छोड़ने लगे हैंडपंप... कुओं पर पानी भरने के लिए लग रही कतार

Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Hand pumps started releasing water in the scorching heat...queues forming to fill water in wells
ललितपुर/जाखलौन। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ते ही हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। इसके चलते ग्रामीण दूरदराज क्षेत्रों में लगे हैंडपंप और कुओं से पानी भरकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में 19730 हैंडपंप लगे हैं। इसमें से 623 हैंडपंप खराब होने पर 579 तो ठीक करा दिए गए लेकिन 44 हैंडपंप पूरी तरह से ड्राई हो गए। इनकी मरम्मत नहीं हो सकी। अब गर्मी बढ़ने से बालाबेहट, कपासी, ककोरिया सहित धौर्रा क्षेत्र के दर्जनों हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रत्येक गांव में दो से तीन हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इनमें मड़ावरा और धौर्रा क्षेत्र में हालत अधिक खराब है। वहीं, महरौनी के सौजना क्षेत्र में भी कई गांव में हैंडपंप सूख गए हैं। ब्लॉक मड़ावरा की 65 ग्राम पंचायतों में लगभग 40 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ग्राम सौजना में लगे चार हैंडपंप में तीन खराब हैं। वहीं, खटौरा में तीन में दो हैंडपंप खराब हैं। इसके अलावा, धौर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपासी, मादौन, पिपरई माताखेरा में लगभग एक दर्जन हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। यहां पर तो सुधरने के एक सप्ताह में ही खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम ककोरिया में हैंडपंप का साथ छोड़ देने से अधिक संकट हो गया है। हालत यह है कि लोग गांव में दूर स्थित कुएं से पानी जुटा रहे हैं। भीड़ अधिक होने से कुओं पर भी पानी भरने वालों की कतार लग रही है। अधिक दूरी से पानी भरने में हालत खराब तक हो जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। ऐसे में पानी की किल्लत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

276 हैंडपंपों ने दम तोड़ा, 232 कराए गए रीबोर
जिले में जिला पंचायत राज विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छह ब्लॉक के तहत गांव में 19730 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें अब तक 623 हैंडपंप खराब मिले। जिनमें 276 हैंडपंपों ने दम तोड़ दिया। 232 हैंडपंप रीबोर कराए गए लेकिन 44 हैंडपंप अभी भी खराब पड़े हैं। विभाग का दावा है कि 347 हैंडपंप मरम्मत कराकर ठीक करा दिए गए हैं।



ब्लॉक स्तर पर हैंडपंप
ब्लॉक - हैंडपंप
बिरधा - 4082
जखौरा - 3376
बार - 3172
तालबेहट - 3136
महरौनी - 3002
मड़ावरा - 2962


ग्रामीण क्षेत्र में हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलने पर तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे में हैंडपंप को दुरुस्त कराया जा रहा है। ड्राई हैंडपंप की जगह तत्काल रीबोर कराए जा रहे हैं। पेयजल समस्या दूर करने के लिए विभाग सतर्क है। - नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed