{"_id":"6949932bc7e86182fa07c364","slug":"half-yearly-examination-the-math-questions-were-confusing-and-the-science-questions-were-troublesome-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-148393-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धवार्षिक परीक्षा : गणित के सवालों ने उलझाया तो विज्ञान के प्रश्नों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धवार्षिक परीक्षा : गणित के सवालों ने उलझाया तो विज्ञान के प्रश्नों ने किया परेशान
विज्ञापन
- कक्षा एक के बच्चों ने दी मौखिक और कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों की हुई लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को दो पालियों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पेपर हुआ। इसमें कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि कक्षा दो व आठ के बच्चों का लिखित में पेपर हुआ।
जिले में जनपद के 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा स्तर को परखने के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जाती हैं। जिसमें उनके शैक्षिक स्तर का परीक्षा के जरिए मूल्यांकन किया जाता है। इस शैक्षिक सत्र में जिले के परिषदीय विद्यालयों में 20 दिसंबर से अर्द्धवार्षिक की परीक्षाएं शुरू हुई थी। सोमवार को परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षाएं दो पालियों में हुईं। इसमें कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि कक्षा दो व तीन के बच्चों का गणित का पेपर हुआ। गणित के जोड़-घटना और भाग का उत्तर देने में बच्चों को कुछ परेशानी हुई। हालांकि वह पेपर हल करने में सफल रहे।
कक्षा तीन से छह तक के बच्चों का हिंदी का पेपर हुआ। वहीं, कक्षा सात से आठवीं तक के बच्चों का विज्ञान का पेपर हुआ। इस पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर बच्चे उलझन में दिखाई दिए। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों की संस्कृत व उर्दू विषय का पेपर हुआ। दूसरे दिन की परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा कराने में जुटे रहे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से कराई जा रही है।
विज्ञापन
फोटो-4
परीक्षा को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह, दो पालियों में आयोजित हुई
पुलवारा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में लिखित परीक्षा के पहले दिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। सोमवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक कक्षा दो व तीन में गणित व कक्षा चार व पांच में हिंदी का पेपर कराया गया, वहीं, दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक द्वितीय पाली में कक्षा तीन से पांच तक की संस्कृत पेपर की परीक्षा संपन्न कराई गई। कक्षा छह की प्रथम पाली में हिंदी व कक्षा सात और आठ में विज्ञान का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों का संस्कृत का पेपर संपन्न हुआ। छोटे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ संबंधित विषयों की परीक्षाओं में हिस्सा लिया। संवाद