फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Half lakh recovered 25 bite connections

साढ़े तीन लाख वसूले, 25 के काटे कनेक्शन

Sun, 11 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 Half lakh recovered 25 bite connections
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
बड़े बकाएदारों से विद्युत बकाया वसूलने के लिए शनिवार को आगरा एमडी कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। स्थानीय अधिकारियों के साथ टीम एक लाख रुपए से अधिक के बकाएदारों से वसूली के लिए घर-घर व दुकानों पर घूमी और बकाया अदा नहीं करने वालों के मौके पर ही कनेक्शन काट दिए गए। आगरा की टीम ने शनिवार को नगर से साढ़े तीन लाख रुपए विद्युत राजस्व वसूला। 
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा जनपद में आए दिन विद्युत बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए विद्युत अभियान चलाया जाता है। वहीं, गत माह नोटबंदी के बाद पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट मान्य कर देने पर बिजली विभाग में अब तक करीब साढ़े चार करोड़ रुपए विद्युत बकाया वसूला जा चुका है। जबकि नगर में ही करीब ढाई करोड़ रुपए तक वसूली का आंकड़ा पहुंच चुका है। इसके बाद भी नगर में बहुत से बकाएदारों द्वारा विद्युत बकाएदारी नहीं चुकाई है, जिससे अब भी विद्युत विभाग में लाखों रुपए की बकाएदारी दर्शायी जा रही है। विद्युत बकाएदारों से शत-प्रतिशत वसूली के लिए शहर में हर माह वसूली अभियान चलाया जाता है। जिसमें कई बार मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता भी शामिल होते हैं और अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश जारी किए जाते हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा सूची बनाकर बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली की रणनीति तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


इसी के तहत शनिवार को आगरा से टीम ने एक लाख रुपए से अधिक के बकाएदारों से वसूली के लिए शहर के मुहल्ला तालाबपुर, औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा, सागर रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाया। शनिवार को अभियान के दौरान विभागीय विशेष टीम द्वारा 6.25 लाख रुपए की बकाएदारी पर 25 कनेक्शन काट दिए। जबकि 3.50 लाख रुपए विद्युत राजस्व वसूला। अभियान में आगरा के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता गौरव कुमार, उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता बृजेंद्र पाल, रीडर मैनेजर बसीम बेग, छोटेलाल दुबे आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में अंधेरा होने पर याद आया बकाया
आगरा की टीम द्वारा शनिवार को चलाए विद्युत अभियान में एक लाख से अधिक की बकाएदारी पर दो दर्जन से अधिक कनेक्शन काट दिए गए। कनेक्शन कटने से घर में अंधेरा देख और मुहल्ले में शर्मिंदगी के चलते कई लोग बकाया अदा करने के लिए विद्युत कार्यालय भागे। पूर्ण राशि नहीं होने पर बहुत से लोग पार्ट पेमेंट करने को विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, तो कुछ लोगों ने बिल अदा कर कनेक्शन जुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed