{"_id":"25ff8c9634f666b3e7803ce6165b5761","slug":"haivoltej-power-tools-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईवोल्टेज से विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज से विद्युत उपकरण जले
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घंटाघर फीडर के अंतर्गत सावरकर चौक स्थित अटा मंदिर के पास रखा एक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह अचानक फुंक गया, जिसके चलते करीब दो सैकड़ा उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। यही नहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से एक फेस में हाईवोल्टेज आ गया, जिसके चलते दर्जनों मकानों के विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। बताया गया कि कई घरों में तो उपकरणों की हालत काफी खराब हो गई, तार तक पिघल गए। इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि विद्युत अधिकारियों ने सूचना पर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दोपहर में ही सुधरवा लिया और आपूर्ति सुचारु कर दी।
उधर ,गल्लामंडी व नझाई बाजार स्थित सब स्टेशनों से निकले एक, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, तालाबपुरा व घंटाघर फीडरों के माध्यम से शहर को बिजली आपूर्ति दी जा जाती है। फीडर पांच के हाईटेंशन लाइन के तार बदलने के चलते दो दिन से शहर के दर्जनों मुहल्लों की आपूर्ति दिन-दिन भर के लिए ठप चली आ रही है। दूसरे दिन गुरुवार को जेल चौराहे के पास फीडर पांच के हाईटेंशन लाइन के तार बदलने का कार्य सुबह 11 बजे शुरू किया गया। जेल के पास ही फीडर एक व पांच के हाईटेंशन लाइनों के तारों की क्रॉसिंग भी है। तार चढ़ाने के लिए कर्मियों द्वारा एक्सटेंशन जोड़ा गया, लेकिन विद्युत डॉग तार भारी होने के कारण फीडर के पोल पर जा गिरा, जिससे विद्युत पोल पर लगा क्लैम्प टूट गया, जिसके चलते फिर से अतिरिक्त कार्य बढ़ गया और आपूर्ति दिन भर के लिए ठप हो गई। शाम पौने सात बजे आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन