फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gun fired outside the house, petrol pump security guard injured

घर के बाहर खुद से बंदूूक चली, पेट्रोल पंप सुरक्षा का गार्ड घायल

Wed, 31 Aug 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gun fired outside the house, petrol pump security guard injured
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अनौरा निवासी छत्रपाल सिंह (45) पुत्र जाहर सिंह मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर चबूतरा पर चढ़ रहा था। इस दौरान अचानक बंदूक चल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम अनौरा निवासी छत्रपाल सिंह ग्राम बिरधा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुरक्षागार्ड है। सोमवार रात को उसने पेट्रोल पंप पर ड्यूटी की और मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचा। जब वह बंदूक लिए हुए चबूतरा पर बैठा था। बंदूक उसने कंधे से उतारी। इस दौरान अचानक गोली चल गई। जो उसकी बांयी जांघ में लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उठाया और जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम अनौरा में एक व्यक्ति से खुद से ही उसकी लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। गोली उसकी जांघ में लगी है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed