{"_id":"66009757846ce6ce63082a24","slug":"groups-of-hurriyars-performed-holika-dahan-will-play-holi-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112342-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हुरियारों की टोलियों ने किया होलिका दहन, आज खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हुरियारों की टोलियों ने किया होलिका दहन, आज खेलेंगे होली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली के पर्व को लेकर हुरियारों की टोलियां देर शाम तक तैयारियों में जुटी रहीं। रात को मुहूर्त आते ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद अग्नि लगाकर होली जलाई गई। आज होली रंग-गुलाल के साथ खेली जाएगी। होली खेलने के लिए बच्चों ने तैयारियां पहले ही कर ली थीं। बाजार पहुंच कर रंग व पिचकारी खरीद ली थीं। वहीं बड़े व बुजुर्गों ने रंग व गुलाल की खरीदारी कर ली थी।
जनपद में होली के पर्व को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन की तैयारियां चल रही थीं। हुरियारों की टोली एक सप्ताह पहले से होली जलाने लिए चंदा इकट्ठा करने लगी। होलिका दहन के लिए लकड़ियां पहले किसी के खेत खलिहान से खुशी-खुशी एकत्रित की जाती थीं, इसके लिए कोई भी मना नहीं करता था, लेकिन अब शहरों में बाजार से खरीदी जाने लगी हैं। हुरियारों ने होलिका दहन के लिए लकड़ी पहले ही एकत्रित कर ली थीं। इसमें होलिका दहन वाले स्थानों पर एकत्रित कर लिया था। रविवार को देर शाम तक लोग अन्य तैयारियों में जुटे रहे। हुरियारों की टोलियां मोहल्लों में घूमीं। रात 10:30 बजे से शुरू हुए मुहूर्त पर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर जगह-जगह होलिका दहन किया। होलिका दहन के मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
-- -
होलिका दहन पर पुलिस रही मौके पर, बनाया वीडियो
होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था न बिगड़ सके। इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी व हल्का प्रभारियों सहित बीट के सिपाहियों को होली जलने के दौरान वहां पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। होली जलने के दौरान पुलिसकर्मी वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे और मोबाइल फोन से फोटो खींचकर वीडियो भी बनाए। इसके साथ डायल-112 और अन्य थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अग्निशमन विभाग रहा अलर्ट
होली जलने के दौरान किसी प्रकार की कोई अग्निकांड न हो सके। इसके लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर रहा। मुख्यालय पर सभी फायर वाहन पानी से भरे हुए खड़े रहे। साथ में फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम पर तैनात फायर जवान चौकस रहा।
-- -- -- -- --
रंगों व पिचकारियों के बाजार में उमड़ी भीड़
होली को लेकर रंगों व पिचकारियों के बाजार में भी रविवार को खासी भीड़ नजर आई। शहर के घंटाघर स्थित दुकानों पर बच्चे अपने परिजनों के साथ आए और पिचकारियों व गुलाल की खरीददारी की। बच्चे भी दुकानों पर रंग बेचते नजर आए। इसमें बच्चों ने मनपसंद पिचकारियां खरीदीं। अन्य लोगों ने रंग व गुलाल की खरीददारी की। बाजार में खूब रंग व गुलाल की बिक्री हुई। बाजार में रौनक देखने को मिली।