{"_id":"5ee7b8ae8ebc3e43171ddaf9","slug":"grasshopers-can-again-arrived-at-city-lalitpur-news-jhs169165134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में फिर आ सकता है टिड्डी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में फिर आ सकता है टिड्डी दल
विज्ञापन
फसल
- फोटो : ???
ललितपुर। जनपद के महरौनी में टिड्डी दल के आने की संभावना के कारण एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी बार्डर पर रहकर निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, हवा के रुख के अनुसार ही टिड्डी दल का मूवमेंट होता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में टिड्डी दल डेरा डाले हुए हैं। इसलिए इनका जिले में आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के जिला दतिया और शिवपुरी से टिड्डी दल जिले की सीमा में राजघाट व माताटीला से आया था और ब्लॉक जखौरा व तालबेहट के कई गांव के ऊपर मंडराया था, लेकिन किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों की जागरूकता से ढोल, थाली व अन्य शोर के उपकरणों से उसे भगाया था। जहां से ब्लाक विरधा के ग्राम खितवांस व छिल्ला में पहुंचने पर कृषि विभाग ने स्प्रे मशीनों व फायर ब्रिगेड समेत दस मशीनों से लगभग 70 लाख से अधिक टिड्डियों को मार गिराया था। इसका कुछ हिस्सा बचकर महरौनी के रास्ते मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में पहुंच गया, जहां से छतरपुर में एक सप्ताह बाद टीकमगढ़ में आ गया है।
अब यहां से महरौनी होकर ललितपुर में आने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। कर्मचारी जिले की सीमा पर निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों को जागरूक किया गया है। किसानों को बताया जा रहा है कि टिड्डी दल के आते ही ढोल, थाली, डीजे व अन्य शोरगुल करने वाले उपकरण लेकर शोर करें। टिड्डी दल को नीचे न उतरने दें।
कृषि विभाग में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट बना हुआ है। टिड्डी दल को रसायन का छिड़काव कर मारने की तैयारी भी है। क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हवा का रुख बदलने पर टिड्डी दल का मार्ग बदल सकता है। मंगलवार को टिड्डी दल के आने की अधिक संभावना के कारण हाई अलर्ट किया गया है। - गौरव यादव, जिला कृषि अधिकारी