फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gram panchayats did not get the dhela, development work stopped

Lalitpur News: ग्राम पंचायतों को नहीं मिला धेला, रुके विकास कार्य

Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayats did not get the dhela, development work stopped
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास योजनाओं के संचालन के लिए केंद्रीय वित्त का रुपया केंद्र सरकार देती है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार की ओर से धेला भी नहीं मिला है। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अवरूद्ध चल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। केंद्र सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक रुपया भी ग्राम पंचायतों को नहीं भेजा है। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन

विगत वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने जनपद में 415 ग्राम पंचायतों को 37 करोड़ रुपये दिया था। लेकिन, इस वर्ष एक भी रुपया प्राप्त नहीं हुआ है। धनराशि न मिलने से ग्रामीण इलाकों सड़क व नाली आदि निर्माण कार्य ठप पड़े हुए हैं। हालांकि राज्य वित्त की तीन किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। जिससे कुछ विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष केंद्र सरकार से ग्राम पंचायतों को धनराशि नहीं मिली है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। धनराशि न मिलने से ग्रामीण इलाकों में कई विकास कार्य लटके हुए हैं।
-नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed