फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram panchayat officer booked suspended

वित्तीय अनियमितता के आरोप में सेक्रेट्री निलंबित

Sat, 21 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat officer booked suspended
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवा के ग्राम पंचायत अधिकारी को वित्तीय अनियमितता करना महंगा पड़ गया है। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने उन्हें खंड विकास अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को ग्रामवासियों ने ब्लॉक जखौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी मनगुवा विकास खंड जखौरा की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने इसकी जांच अर्जित प्रकाश खंड विकास अधिकारी जखौरा से करवाई। खंड विकास अधिकारी की जांच में लगाए सभी आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए। जांच में पाया कि मयंक जैन ग्राम पंचायत अधिकारी मनगुवा द्वारा मनरेगा के अंतर्गत मृतक व्यक्ति सुदामा के नाम से धनराशि आहरित की गई। शिवम पुत्र ब्रजकिशोर, अजय पुत्र मनोहरलाल, दीपक पुत्र रामविलास जो अपात्र है, इसके बाद भी शौचालय का निर्माण कराया गया। सरस्वती पत्नी दुर्गा प्रसाद के शौचालय निर्माण में धनराशि देने के बाद भी इसे पूर्ण नहीं कराया गया। लाभार्थी चयन में लापरवाही की गई। इसके साथ ग्राम रोंड़ा में गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था में लगाए टैंकरों के भुगतान में अनियमितता की गई है। इस पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह ने मयंक जैन ग्राम पंचायत अधिकारी मनगुवा को निलंबित कर दिया। इस दौरान उसे विकासखंड जखौरा में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed