फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram nidhi works will be test

ग्राम निधि से कराए जा रहे कार्यों की होगी जांच:गिरीश चंद्र

Tue, 20 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
gram nidhi works will be test
road.jpg - फोटो : road.jpg
ललितपुर। प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत अंतिम दिवस विकासखंड जखौरा के सामुदायिक भवन में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम निधि से कराए जा रहे कार्यों की जांच कराने के निर्देश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिनमें सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव हेतु स्वयं सहायता समूहों को डेमो चाबी, स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल पासबुक, रिवॉल्विंग फंड, मनरेगा मेट, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने समस्त संबंधित विभागों के विकासपरक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के जॉबकार्ड केवल जॉबकार्ड धारक के पास ही होने चाहिए, किसी भी जॉबकार्ड धारक का कार्ड ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत अधिकारी के पास नहीं होना चाहिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को जॉबकार्ड का सत्यापन 15 दिवस के भीतर कराने के लिए निर्देशित किया। प्रधान के संपर्क के लोगों एवं अपात्र व्यक्तियों के जॉबकार्ड बने नहीं होने चाहिए, साथ ही ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम में जॉबकार्ड धारकों की सूची भी चस्पा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2017 से 2021 तक जो भी आवास बने हैं, उनमें शौचालय निर्माण और मनरेगा के लाभार्थियों को जो कार्य दिया गया है, उसकी सत्यापन सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मौके पर ग्राम निधि की धनराशि से ग्राम प्रधान द्वारा जो भी कार्य कराये गए हैं, उसकी जांच कराई जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, खंड विकास अधिकारी जखौरा, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लाइनमैनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए
पाइप पेयजल योजना के तहत बताया गया कि ग्राम मिर्चवारा में पाइप पेयजल की सुविधा चालू है एवं लालौन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। इस पर उन्होंने पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए शासन को भेजे जाने वाले प्रस्तावों में सांसद एवं विधायकगणों का सुझाव लेने के लिए कहा। विकासखंड की जनसंख्या के आधार पर कम टीकाकरण होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। लाइनमैन के कार्यों की निगरानी कर अवैध वसूली करने वाले लाइनमैनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिव्यांगों को आवास दिलाने की मांग
ललितपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत ने दिव्यांगों को आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में मांग की है कि एक कमेटी का गठन कर दिव्यांगों को आवास दिलाए जाएं। साथ ही बताया कि ब्लॉक महरौनी के ग्राम निवारी में कई दिव्यांग आवास से वंचित हैं। यहां पर एक-दो आवास देकर खानापूर्ति की गई है। दिव्यांगों के साथ शासन की योजनाओं में भेदभाव किया गया है। जिसकी जांच की जाए। साथ ही सभी को सुविधाएं दी जाएं। ज्ञापन पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर भोंडेले, वीरपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, रोशन राजपूत, सरदार सिंह, नरेश वीर सिंह यादव, रमेश कुशवाहा, प्यारेलाल कुशवाहा, दलपत कुशवाहा, लीलादेवी कुशवाहा, रामरती, रामदेवी पुरोहित, संजय सेन, नंदलाल कुशवाहा, कमल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed