फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GPS will be installed on every vehicle engaged in polling duty

Lalitpur News: मतदान ड्यूटी में लगे प्रत्येक वाहन पर लगेगा जीपीएस

Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
GPS will be installed on every vehicle engaged in polling duty
ललितपुर। जिला प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी बाधा के दूर कराने के लिए ऑन ड्यूटी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाने की योजना तैयार की है। जिला मुख्यालय पर इसका कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर वेब काॅस्टिंग के माध्यम से मतदान को भी लाइव देखा जा सकता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को इस बार आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से पारदर्शी बनाया जा रहा है। मतदान के दौरान पूरी प्रक्रिया प्रशासन की नजर में बनी रहे, इसके लिए प्रत्येक चुनाव ड्यूटी वाहन पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे वाहनों की लाइव रिपोर्टिंग हो सके। इसके साथ ही रास्ते में अगर कोई वाहन खराब होता है तो उसके लिए जल्द की सहायता भी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा, जनपद में 523 बूथों पर वेब काॅस्टिंग कराई जा रही है। इसका भी सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय पर देखने की व्यवस्था में प्रशासन जुटा हुआ है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि जब चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया को सजीव देखने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए जनपद मुख्यालय पर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वाहनों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। - अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed