फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government team will come to inspect secondary schools

Lalitpur News: माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने शासन से आएगी टीम

Wed, 14 Aug 2024 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government team will come to inspect secondary schools
- दो दिन तक जिले में रुककर करेगी विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में चल रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन ने उप शिक्षा निदेशक (महिला) प्रयागराज को नामित कर दिया है। वह जनपद में आकर दो दिनों तक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जनपद में 39 माध्यमिक राजकीय विद्यालय हैं। जिसमें आठ राजकीय इंटर और 31 राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 36 हजार छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इन विद्यालयों में शासन की तमाम योजनाओं सहित निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन योजना की स्थिति परखने के लिए शासन ने एक टीमों को नामित करते हुए जनपद आवंटित किए हैं। इसमें जनपद के लिए उप शिक्षा निदेशक (महिला) प्रयागराज रामशंकर को नामित किया गया है। वह 16 से 30 अगस्त के मध्य जनपद का दौरा कर निरीक्षण करेंगे। जिसमें वह राजकीय हाईस्कूल/उच्चीकृत/इंटर काॅलेजों के निर्माण, विद्यालय सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत प्रयोगशाला निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण का स्थलीय सत्यापन करेंगे। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुरक्षण मद तथा वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में वृहद निर्माण के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य, विद्यालय अनुदान, खेल अनुदान की धनराशि/लिमिट हस्तानांतरण को देखेंगे। विद्यालय स्तर पर धनराशि का उपयोग, विद्यालय स्वच्छता, पठन-पाठन व्यवस्था, शैक्षिक पंचांग के अनुरूप शिक्षण कार्य की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे। वह अपनी निरीक्षण आख्या रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेंगे। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नामित अधिकारी के निरीक्षण को लेकर तैयारियां कराई जा रही है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed