Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government team assessed the city's cleanliness and gathered feedback from citizens.

Lalitpur News: शासन की टीम ने परखी शहर की सफाई, नागरिकों से लिया फीडबैक

Thu, 05 Nov 2026 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government team assessed the city's cleanliness and gathered feedback from citizens.
शहर की सफाई और कचरा निस्तारण व्यवस्था का निरीक्षण करती टीम। स्त्रोत सूचना विभाग
ललितपुर। शासन की एक टीम ने बुधवार को शहर की सफाई और कचरा निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने नगर के पांच वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नियमित कचरा उठान की हकीकत परखी गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के नामित अधिकारी डॉ. योगेश के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नंबर 24, 26, 21, 18 और 22 का दौरा किया। उन्होंने घर-घर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों की कार्यप्रणाली जांची। कूड़ा उठान की नियमितता भी परखी गई। नागरिकों से डस्टबिन के उपयोग और कचरा संग्रहण व्यवस्था पर पूछताछ हुई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने टीम को गीले और सूखे कचरे को अलग करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद बनती है। पुनर्चक्रण योग्य सामग्री छांटी जाती है। इससे कचरे की मात्रा कम होती है।
विज्ञापन


एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
टीम ने रामनगर स्थित नगर पालिका के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कचरे की छंटाई, संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया देखी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि विभिन्न वार्डों से एकत्रित सूखे कचरे को सेंटर पर श्रेणियों में बांटा जाता है। फिर पुनर्चक्रण योग्य सामग्री संबंधित स्थानों पर भेजी जाती है। शासन की टीम ने कचरा संग्रहण से अंतिम निस्तारण तक की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed