फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government should restore money lending license: Banwari Lal Kanchal

साहूकारी लाइसेंस बहाल करे सरकार: बनवारी लाल कंछल

Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government should restore money lending license: Banwari Lal Kanchal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वह साहूकारी लाइसेंस को पुन: बहाल कराने की मुख्यमंत्री से मांग करेंगे, इससे छोटे व्यापारी एवं किसानों को मदद मिलेगी। वह मंगलवार शाम एक होटल में संगठन के विस्तार व समस्याओं पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने कहा कि देश में सात करोड़ व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराना हमारी प्राथमिकता है। जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा ने कहा, नव मनोनीत पदाधिकारी उद्योग व्यापार मंडल की नीतियों एवं संविधान के अनुसार कार्य करेंगे। संचालन वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस एवं जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या व प्रांतीय उद्योग मंच के उपाध्यक्ष कमलेश सराफ ने नव निर्वाचित पदाधिकारी गिरीश पाठक को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयकुमार जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन


------------इन व्यापारियों को दिलाई गई शपथ
जिला उपाध्यक्ष डॉ संजीव कड़की, श्रीकांत कारोलिया, विजय पहलवान, जिला मंत्री अभिषेक अब्बू, अजय जैन, निखिल जैन, राहुल सिंघई, नगर संयोजक मनीष जैन, मंगू पहलवान, नगर मंत्री अमित चौधरी, सचिन जैन निक्कू, पंकज टडैया, आशीष सराफ, नगर संगठन मंत्री संजीव नायक छोटू, अनुज जैन, नगर सह मंत्री वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, नगर प्रचार मंत्री मनीष जैन, युवा जिला उपाध्यक्ष महावीर कमरा, प्रियंक सराफ, सौरभ सराफ जिला युवा मंत्री, नगर युवा उपाध्यक्ष अमित लिंकन, नगर मंत्री सौरभ जैन, राहुल पटवा, नगर युवा संगठन मंत्री प्रियंक जैन मोदी, मनोहर विश्वकर्मा, नगर सह मंत्री सौरभ जैन, प्रवीण सिंघई को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------ये रहे मौजूद
प्रांतीय युवा मंत्री अजय सोनी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया, जिला मंत्री संभव सिंघई, गल्ला मंडी महामंत्री जितेंद्र अनोरा, नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक सिंघई, नगर उपाध्यक्ष अनिल बाबा, नगर संयुक्त महामंत्री फहीम बेग, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, रविंद्र दिवाकर, उदय सराफ, सुबोध गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed