फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Got upset in the morning...voted for explanation

Lalitpur News: सुबह रूठे... समझाने पर डाला वोट

Tue, 21 May 2024 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Got upset in the morning...voted for explanation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मतदाताओं ने ग्रामसभा धनवारा, नौगांव, ग्राम दैलवारा के मजरा पथरई, ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत करमरा के मजरा रमपुरा, मगरपुर और ग्राम पंचायत नीमखेरा और पूराकलां के ग्राम हजारिया सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर मतदाता रूठे नजर आए। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उनका गुस्सा शांत कराया। इसके बाद मतदाता वोट डालने पहुंचे।

------
करमरा में तीन घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत करमरा में रमपुरा और मगरपुर के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई तो एसडीएम मनीष कुमार और सीओ रक्षपाल सिंह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद मतदान शुरू कराया। यहां बूथ संख्या 425 पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा था। मतदाता बूथ पर न जाकर एक जगह एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात शुरू होते ही गांव का रास्ता बंद हो जाता है। कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला। अफसरों ने चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद सड़क का प्रस्ताव तैयार कराकर बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


---------
नीमखेरा में तीन बजे तक पड़े मात्र 40 वोट
बिरधा। ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत नीमखेरा में मजरा हरपुरा और कुलुआ के मतदाता भी मतदान करते हैं। सोमवार सुबह सात से तीन बजे तक 40 वोट ही डाले गए। एसडीएम पाली मनीष कुमार व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराम निरंजन मौके पर पहुंचे और लोगों से वोट डालने की अपील की। नीमखेरा और हरपुरा के लोगों का कहना था कि पटौवा एनएच 44 से हरपुरा तक पक्की रोड बनवाने की काफी समय से मांग कर रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वे लोग मतदान करने नहीं जा रहे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य झांसी से हरपुरा और नीमखेरा पहुंचे और दोनों गांव के ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
बातचीत का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हजारिया के मतदाता बिजली और पुल निर्माण की मांग न पूरी होने पर नाराज दिखे।एसडीएम निशांत तिवारी, सीओ कुलदीप कुमार और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार मांग की, लेकिन हर चुनाव में सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस दौरान कुछ लोग अधिकारियों से बातचीत का वीडियो बनाने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने उनके मोबाइल छीन लिए। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed