फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goods from vehicles being dropped on the road, problem in reaching the district hospital

सड़क पर उतारा जा रहा वाहनों से माल, जिला अस्पताल पहुंचने में हो रही दिक्कत

Sun, 26 Jun 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Goods from vehicles being dropped on the road, problem in reaching the district hospital
ललितपुर। शहर में तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को अतिक्रमण से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण से मरीजों को दिक्कत हो रही है। एक तरफ फुटपाथ पर वाहन ख़ड़े रहते हैं तो दूसरी तरफ सड़क पर वाहनों से माल उतारा जाता है। कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं, जिनमें एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते राहगीर भी सड़क पर पैदल चलने को मजबूर हैं। यह हाल पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल तक का बना हुआ है, इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में कपूर्री ठाकुर चौराहा से जिला अस्पताल होकर सदन शाह से कलक्ट्रेट और रेलवे स्टेशन का प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग में जिला अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल भी हैं। इन अस्पतालों में शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सामान्य व इमरजेंसी मरीज इलाज को आते हैं। इनमें कई गंभीर मरीज एंबुलेंस व निजी वाहनों से उपचार आते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर पालिका ने अस्पताल की ओर सड़क किनारे लगी दुुकानों को अतिक्रमण अभियान चलाकर हटा दिया। इससे लोगों को उम्मीद लगी कि अब अस्पताल पहुुंचने के मार्ग में जाम से राहत मिलेगी लेकिन अब सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों की संख्या अधिक होने से फुटपाथ वाहन स्टैंड बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह कि पैदल चलने को जगह न होने के चलते राहगीर मजबूर होकर सड़क पर चल रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना तक का खतरा बना है। वहीं इससे वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर ही नहीं खुलेआम दिन में सड़क पर ही माल की लोडिंग, अनलोडिंग हो रही है। हद तो तब हो गई, जब यह दुकानदार दिन में ही लोडिंग अनलोडिंग का समय तय कर रहे हैं। ऐसे में दो वाहन आमने सामने से क्रॉस नहीं हो पा रहे हैं। वहीं फुटपाथ न मिलने से पैदल राहगीर भी सड़क पर ही चलने को मजबूर हैं। ऐसे में इस मार्ग में अधिकांश समय पर जाम लग जाता है। कई बार तो जाम के झाम में एंबुलेंस से अस्पताल जाने वाले मरीज भी जाम में फंस जाते हैं। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं अस्पताल से रेफर गंभीर मरीज भी नहीं निकल पाते हैं।

अभिलाषा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल होकर सदनशाह तक फुटपाथ में वाहन खड़े करने व सड़क पर ही लोडिंग, अनलोडिंग करने की जानकारी हुई है। इस पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। - अभिनेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed