फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good qualities not compromise

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए : गिरीश चंद्र

Sat, 25 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Good qualities not compromise
जिला पंचायत के कार्यों के शिलान्यास के अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जि? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग राज्यमंत्री / जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला पंचायत के 260 निर्माण कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने जिला पंचायत के कार्यों की सराहना की और अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। ठेकेदारों से कड़ाई से कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक ने की। विशिष्ट अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला सहकारी बैंक के सभापति हरिराम निरंजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, बब्बू राजा बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास किया। कुल 260 निर्माण कार्य जिनकी अनुमानित लागत 22.82 करोड़ रुपये है। इसमें पेवरब्रिक्स, संपर्क मार्ग, सीसी, श्मशान घाट, प्रतीक्षालय, पुलिया, कांजीहाउस, वर्कशेड / टीनशेड, घाट, चबूतरा, रैन बसेरा, नाला/ नाली निर्माण, बाउंड्रीवाल, शौचालय, विद्यालयों में कक्ष, दुकान, रिटर्निंग वॉल, चौपाल तथा गड्ढामुक्त सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह यादव, अतलदेवी यादव, ज्योति सिंह, कृष्णा राजे, रचना दुबे, सरिता यादव, वंशीधर श्रीवास, वंदना देवी, गुड्डी सहरिया, अतर सिंह, बबीता कुमारी, बेटीबाई, सुधा सोनी, चंद्रशेखर खरे, अन्जू (बबीता), खिलान सिंह, सुखदेन राजपूत, कमलेश देवी और फूल सिंह यादव मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनोपयोगी बताया। संचालन रामगोपाल नामदेव ने किया। आभार अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

तालबेहट- पूराकलां सड़क बनवाई जाए
जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव ने प्रभारी मंत्री को ऑनलाइन भेजे ज्ञापन में तालबेहट- पूराकलां सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। 18 किलोमीटर की सड़क मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और झांसी के बबीना क्षेत्र के सुकुवां- ढुंकुवा को जोड़ती है। इस सड़क से दो सौ गांवों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन एक साल से सड़क बहुत खराब हो गई है। विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। चेतावनी दी गई कि यदि सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो 30 सितंबर से क्षेत्र की जनता के साथ भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने छुट्टा जानवरों को गोशाला में रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम पूराकलां, बरौदाडांग, भुचेरा, कारीपहाड़ी, बार में बनी गोशालाओं में छुट्टा जानवरों को रखा जाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed