फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good news... Heliport to be built in Devgarh with Rs 15.5 crores

Lalitpur News: खुशखबरी... देवगढ़ में बनेगा 15.5 करोड़ से हेलीपोर्ट

Sat, 10 Feb 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Good news... Heliport to be built in Devgarh with Rs 15.5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र देवगढ़ में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चिन्हित करना शुरू कर दिया है। करीब 15.5 करोड़ रुपये से पांच एकड़ जमीन पर यह हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। देवगढ़ में हेलीपोर्ट बन जाने से यह क्षेत्र सीधे दूसरे शहरों से जुड़ जाएगा और यहां पर्यटन में तेजी आएगी।
देवगढ़ पर्यटन के मामले में पूरे देश में जाना जाता है। यहां प्राचीन दशावतार मंदिर और मूर्तियां हैं। जैन धर्म के भी कई प्राचीन मंदिरों की शृंखला है। सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति कला का यहां संग्रह है। इस क्षेत्र में विंध्यांचल पहाड़ी में बौद्ध धर्म के कर्म चिन्ह मौजूद हैं। पहाड़ी में बौद्ध धर्म की कई कलाकृतियां भी अंकित हैं। वहीं से सटकर बेतवा नदी प्रवाहित होती है, इससे पहाड़ों और नदी का अनूठा संगम पर्यटकों को आकर्षित करता है। देवगढ़ की पहाड़ी से देखने पर यह विशाल नदी एक पतली रेखा के रूप में दिखाई देती है। नदी में स्टीमर से विंध्यांचल पर्वत के घने जंगल का अनुपम दृश्य देखा जा सकता है।
विज्ञापन

पर्यटकों को लुभाने के लिए इस क्षेत्र में ऐसे कई स्थान हैं, लेकिन उचित व्यवस्था न होने के कारण वे यहां आने से कतराते हैं। देवगढ़ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अब शासन ने यहां 15.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हेलीपोर्ट बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन से मांगा है। जिला प्रशासन जमीन चिन्हित करने में जुटा है। जमीन चिन्हित होने के बाद इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। देवगढ़ में हेलीकॉप्टर उतरने से यहां अधिक संख्या में पर्यटक आने शुरू होंगे, इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
देवगढ़ क्षेत्र के आसपास है ये पर्यटन स्थल
देवगढ़ के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं। देवगढ़ में ही प्राचीन देशावतार मंदिर, जैन मंदिरों की शृंखला, बेतवा नदी का करकरावल जलप्रपात, महावीर स्वामी वन्य जीव अभयारण, जिसमें लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों के लिए सैंक्चुअरी कॉलोनी बनाई गई है। इसके साथ यहां पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियां, बेतवा नदी के किनारे स्थित किला, महाभारत कालीन रणछोर धाम आदि दर्शनीय स्थल हैं।

---------
देवगढ़ क्षेत्र में हेलीपोर्ट बनाने का प्रस्ताव शासन ने मांगा है और जमीन चिन्हित करने को कहा है। जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। हेमलता, पर्यटन अधिकारी/सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed