फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good news: 116.59 crore thirst of 23 thousand families will be quenched

खुशखबर: 23 हजार परिवारों की 116.59 करोड़ से बुझेगी प्यास

Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Good news: 116.59 crore thirst of 23 thousand families will be quenched
ललितपुर। शहर के लोअर जोन व विस्तारित क्षेत्र की आबादी की अमृत योजना- 2 के अंतर्गत 116.59 करोड़ से प्यास बुझाई जाएगी। नगर पालिका परिषद की संस्तुति पर जल निगम ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। योजना के तहत 23665 परिवारों को पानी दिया जाएगा। वहीं आपूर्ति के लिए शहर में कुल 132 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। योजना को पूूर्ण करने के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शहर में वर्षों से पेयजल आपूर्ति सुुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में दो दशक से पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा गर्मी शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा जाती है। इससे शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मच जाता है।
विज्ञापन

अमृत योजना- 2 के अंतर्गत अब शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद जाग गई है। नगर के अपर जोन के मोहल्ला आजादपुरा व गांधी नगर और लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, सरदारपुरा, रैदासपुरा, पठापुरा, विष्णुपुरा सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों के विस्तारित क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना अंतर्गत 116.65 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसमें नगर की विभिन्न गलियों व विस्तार में शामिल क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 132 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिससे 23665 कनेक्शन देकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्ययोजना को शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। इसका काम दिसंबर माह में शुरू होने की संभावना है।
योजना अनुसार यह होंगे कार्य
अमृत योजना-2 के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर में एक ओवरहेड टैंक (टंकी) 2500 केएल, सीडब्ल्यूआर (क्लीन वाटर रिवाइवल) 1400 केएल का बनाया जाएगा। इसके अलावा गोविंद सागर बांध में इंटेक वेल 12.5 एमएलडी व मोहल्ला नझाई बाजार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 12.5 एमएलडी के बनाए जाएंगे।

शहर के लोअर जोन व विस्तार में शामिल हुए क्षेत्र में पेयजल की सुविधा के लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर योजना का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे 23665 परिवारों को कनेक्शन देकर पानी दिया जाएगा। योजना 2025 तक पूरी होगी। -निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed