फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goddess statue found by dirt , sought clarification

देवी प्रतिमा के पास मिली गंदगी, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 21 Oct 2015 11:14 PM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ललितपुर। नारायणपुरा स्थित मान्यवर कांशीराम आवास कालोनी के पास स्थापित देवी प्रतिमा व स्थायी कचरा घर के बाहर गंदगी मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजी व्यक्त की। साथ ही लापरवाही बरतने पर उन्होंने सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। 



नवरात्र महोत्सव को लेकर शहर में दो सैकड़ा से अधिक स्थानों पर देवी मां की प्रतिमा विराजमान हैं। धार्मिक आयोजन के दौरान कहीं पर गंदगी न रहे, इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने दोनों सफाई निरीक्षकों को देवी प्रतिमाओं व देवी मंदिरों के आसपास नियमित सफाई कराने और चूना डलवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नियमित निरीक्षण को भी कहा था, जिससे मंदिर और देवी पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। शुरूआत के कुछ दिन तक तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही, लेकिन धीरे-धीरे सफाई कर्मचारी लापरवाही बरतने लगे, जिससे कई स्थानों पर  गंदगी दिखाई देने लगी। ऐसा ही मामला नारायणपुरा स्थित कांशीराम कालोनी के पास हुआ। यहां मां दुर्गा पंडाल के बगल में गंदगी पड़ी थी। कचरा घर के बाहर कचरा पड़ा था। 

विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय भी काफी गंदा था। इसकी शिकायत मुहल्लेवासियों ने अध्यक्ष से की। इस पर उन्होंने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां से स्पष्टीकरण तलब किया और सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सफाई निरीक्षक ने मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और वार्ड स्वास्थ्य नायकों को सफाई करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed