फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God seated in a silver chariot

चांदी के रथ में विराजे भगवान

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
God seated in a silver chariot
पंचकल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा में चांदी के रथ पर निकले भगवान महावीर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हाथों में रथ की बागडोर, मन में उल्लास और लबों पर जयकारे। चांदी के रथ पर विराजमान श्रीजी की आभा को निहारने के लिए मंगलवार को सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में निकाली गई श्रीजी रथयात्रा में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया। साथ ही जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमासी पर जैन समाज ने नवनिर्मित चांदी के रथ में श्रीजी भगवान को विराजमान कर रथयात्रा निकाली। जैन अटा मंदिर में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने कहा कि जैन समाज ने चांदी का रथ निर्मित कराकर रजत रथ प्रवर्तन का सौभाग्य अर्जित किया है। , वह उल्लेखनीय है। रथयात्रा में सौधर्म इंद्र सोमचंद संजीव कुमार जैन, सारथी संदीप कुूमार, ध्वजारोहण कोमलचंद्र जैन, चंवर संजीव जैन, विजय कुमार लागौन वाले, शास्त्र पुण्यार्जन का सौभाग्य शादीलाल जैन, कपूरचंद लागौन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

रथयात्रा जैन बडा मंदिर से शुरू होकर नया मंदिर पहुंची। जहां से श्रीजी को रथ में विराजमान करके श्रद्धालु नगर भ्रमण के लिए निकले। कटरा बाजार में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारी। इस दौरान बाहुबलि नगर, डोंडाघाट मंदिर के विमान जैन अटामंदिर से सावरकर चौक पर पहुंचे। वहीं घंटाघर चौक पर इलाइट मंदिर के विमान शामिल कर रथयात्रा तहसील तिराहा, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा होते हुए क्षेत्रपाल मंदिर पर समाप्त हुई। रथयात्रा नवयुवक जय- जयकार करते हुए हाथों से रथ खींच कर चल रहे थे। घंटाघर पर वीर व्यायामशाला के स्वंय सेवकों ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीजी की आरती उतारी। क्षेत्रपाल मंदिर में श्रीजी को विराजमान कर अभिषेक किया गया। शाम को सामूहिक आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम योगेश कुमार शुक्ला, एसपी कैप्टन एमएम बेग, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, नरेंद्र कडंकी, पार्षद अनुराग जैन शैलू, प्रदीप सतरवांस, अजय जैन, मुकेश सराफ और शीलचंद अनोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. अक्षय टडैया, सुंदरलाल अनौरा, अजित जैन खजुरिया, ज्ञान चंद इमलिया, संजीव जैन, अक्षय अलया, अखिलेश गदयाना, हीरालाल खजुरिया, मनोज जैन बबीना, मीना इमलया, राजेंद्र जैन थनवारा, भगवान दास कैलगुवा, गैंदालाल सतभैया, जिनेंद्र जैन, विजय नेता, अशोक दैलवारा, विजय जैन, सुधीर जैन सिवनी, हुकुमचंद पवैया, संजय मोदी, धन्यकुमार जैन, अरविंद जैन, नरेंद्र जैन गदयाना, सुनील जैन, नरेश मुक्ता, उदय सराफ, आनंद जैन, दीपक सिंघई, राहुल जैन, रवींद्र दिवाकर, अमित जैन, अंतिम जैन, शैलेष जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।
जैन पंचायत ललितपुर ने चांदी के रथ में श्रीजी का प्रवर्तन कराकर प्रदेश में इतिहास रच दिया है। शुद्ध चांदी से निर्मित इस रथ को तैयार कराने में जैन समाज ने उदारता का परिचय देकर उल्लेखनीय कार्य किया।

रथयात्रा के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने आकर्षक ढंग से रंगोली सजाई और मंगल आरती की। साथ ही आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के दर्शन कर पुर्ण्याजन किया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed