{"_id":"1eac86830dab568ff7da5e970f1eadcd","slug":"god-did-mhamstikabhisek-of-ajitnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान अजितनाथ का महामस्तिकाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान अजितनाथ का महामस्तिकाभिषेक किया
ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्री क्षेत्रपाल मंदिर अभिनंदननाथ से प्रारंभ हुई अजितनाथ बंधाजी वंदन यात्रा की बंधाजी में अगुवाई की गई। यहां श्रद्धालुओं ने 1,008 कलशों से भगवान अजितनाथ का महामस्तिकाभिषेक किया।
जैन मंदिर प्रांगण में धर्म सभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ने कहा मेरे श्वांस में प्रभु समाहित रहें और भक्ति ऐसी हो कि स्वयं प्रभु के चरणों में आए। प्रभु आराधना और सत्संगति में भक्त जहां गौरवान्वित होता है, वहीं प्रभु भी भक्त से किनारा करने वाले नहीं। उन्होंने कहा है जिन नयनो में प्रभु रस न बहे, वह नयन किस काम के। प्रभु चरणों में ही जीवन में सुख शांति की अनुभूति होती है।
इसके पूर्व धर्मसभा में मंगलाचरण कमल जैन वरवाह, अंजलि जैन व अनिल सराफ ने किया। वेदिका के शिखर पर ध्वजारोहण गुलाब चंद और देवेंद्र कुमार जैन ने किया। विधायक पृथ्वीपुर अनीता नायक ने आर्यिकाश्री के बंधाजी में पदार्पण पर नमन किया और विधायक निधि से क्षेत्र के विकास के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि कर घोषणा की। नगरपालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ लक्ष्मी राकेश गिरि ने विचार रखते आर्यिकाश्री को शास्त्र भेंट किया।
विज्ञापन
जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने आर्यिकाश्री से ललितपुर की ओर विहार के लिए श्रीफल अर्पित किया। इसके अतिरिक्त अतिशय क्षेत्र बंधाजी समेत 40 गांवों के समाज के लोगों ने आर्यिकाश्री को शीतकालीन वाचना हेतु श्रीफल अर्पित किया। जैन समाज ने तारिका पाटनी उदयपुर, रीता जैन व नगर पंचायत अध्यक्ष जेरोन रमेश शर्मा को सम्मानित किया।
इसके बाद 1,008 कलशों से भगवान अजितनाथ का महामस्तिकाभिषेक ब्रह्मचारी आशीष भैया, अशोक भैया, दयाचंद शास्त्री व राजेंद्र प्रसाद ने कराया। इस मौके पर ब्रह्मचारी जयकुमार भोपाल, प्रदीप भदैारा, राजकुमार, सुशीला बाई परिवार, राहुल बडकुल सागर आदि ने मौजूद रहे। इसके पूर्व आर्यिकाश्री के सानिध्य में अभिनंदनाथ से अजितनाथ भगवान की वंदन यात्रा ग्राम कुंहैडी से मोहनगढ़, फिर बंधाजी के लिए रवाना हुई।
वंदन यात्रा की व्यवस्थाओं में डा. अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, मनोज जैन बबीना, मुकेश सराफ, राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन, विजय जैन, अशोक दैलवारा, अक्षय अलया, सुंदर लाल, शीलचंद अनौरा, ज्ञानचंद इमलिया, आनंद जैन धनगौल, जिनेंद्र जैन जितेंद्र नजा, उदय सराफ, राजेश जैन, कैलाश सराफ, पवन जैन मयंक, राजीव जैन, अनूप जैन, आनंद जैन छोटे पहलवान, गेंदालाल सतभैया, संजीव जैन, संजीव जैन सीएससी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा मुरली जैन, अखिलेश जैन, डीके जैन, सुभाष जैन, अनुज जैन, कमलेश चौधरी, महेश चौधरी, अरविंद चौधरी, अखिलेश सतभैया, नरेंद्र जैन मोहनगढ, मुलायम चंद चौधरी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।