फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GM will give a memorandum to GM on the ideal railway station.

आदर्श रेलवे स्टेशन पर समस्याओं को लेकर जीएम को ज्ञापन देगी बुविसे

Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
GM will give a memorandum to GM on the ideal railway station.
ललितपुर। रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा तो मिला, लेकिन अव्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं। यहां पर एक विंडो चालू होने से यात्रियों को टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है। स्टेशन पर समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना की ओर से सोमवार को महाप्रबंधक के स्टेशन पर आगमन के दौरान ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं को लेकर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि वर्तमान में टिकट के लिए एक बुकिंग खिड़की चालू रहने से यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। कई यात्रियों का नंबर आने से पहले ही ट्रेन निकल जाती है। आरक्षण की दो खिड़की होने के बाद भी एक ही खिड़की से रिजर्वेशन होने से लोगों को परेशानी हो रही है। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज को तय सीमा में बनाया जाए।
विज्ञापन

नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जाने वाली दूरगामी अप और डाउन ट्रेनों का ठहराव ललितपुर स्टेशन पर किया जाए। प्लेटफार्म और स्टेशन पर असामाजिक तत्वों और जेबकतरों का भी जमावड़ा रहता है। एक नंबर प्लेटफार्म पर बीना, भोपाल की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को रोका जाए। इस दौरान राजमल बरया, सुधेश नायक, हेमंत, भगवत वर्मा, मुन्ना, प्रेमशंकर गुप्ता, बृजेंद्र पारासर, प्रदीप, अमान साहू, अमर सिंह, प्रदीप साहू, नंदराम कुशवाहा, कामता भट्ट, कदीर खां, विनोद साहू, शिखर जैन, भैय्यन कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू, विष्णु, रवि रैकवार, परमानंद वर्मा, मथुरा प्रसाद, कैलाश निरंजन, खुशाल बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed