{"_id":"66d62a7c9b1e614427049064","slug":"girls-students-should-become-empowered-by-taking-training-in-judo-karate-uma-yadav-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120213-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनें छात्राएं : उमा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनें छात्राएं : उमा यादव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुदर्शन डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रबंधक उमा यादव ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा कानून और अधिकारों की जानकारी होना चाहिए तभी वह सशक्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा अपने घर के आसपास की महिलाओं को भी इस तरह की जानकारी देकर सशक्त करे। इस मौके पर छात्राओं को जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।
प्राचार्या डॉ. सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना ने देश को झकझोर दिया है। छात्राओं को आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण लेना चाहिए। सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश में लगी है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास की लड़कियों को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की मेकअप आर्टिस्ट ज्योति गुप्ता व सबनूर ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।