{"_id":"65b7fdadac1422cf140df944","slug":"girls-created-a-stir-in-cultural-programs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109588-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय हाई स्कूल दैलवारा के संयुक्त वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। गुमनाम इतिहास व हनुमान चालीसा पर छात्राओं के मंचन को खूब सराहा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व राज्यमंत्री के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा राधिका पंथ, प्रिंसी चौधरी, निशा पंथ, वर्षा अंजली, आंचल, दिव्या चंदेल, सोनम रैकवार ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत राजनंदिनी, रागिनी, निकिता, रिषी, सुरभि, प्रांजल ने गाया। बुंदेली नृत्य कीर्ति, सरगम, दीपिका, काजल, पल्लवी, समीक्षा, चाहत, कंगना, भूमि ने किया। शिफा, अपेक्षा, मान्या, रहनुमा, खुशनुमा, अर्सिया इलमा, प्राची, नैनी व राधा ने शिक्षा पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। आजादी के गुमनाम इतिहास पर श्रेष्टी राजा, रिया वासुदेव, टीना, कामनी, राधिका, शिल्पी, प्रतीक्षा व साफिया ने मनमोहक प्रस्तुति दी। हनुमान चालीसा पर छात्राओं के मंचन को देख दर्शक भावविभोर हो गए।
कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदार नाथ तिवारी, डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह, विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री संजय प्रताप सिंह, जिला संयोजक अभिषेक पटैरिया, अनुराग जैन, प्रियंका गौरव, अर्पिता जैन, सावित्री पटेल, नूपुर श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, राधा निगम, स्वाति, आरती खरे, अंजलि पुरोहित आदि मौजूद रहे। संचालन रितु गुप्ता, अनीता, अर्शी, निशा, सृष्टि निरंजन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- पुरातन छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पुरातन छात्राओं व राजकीय हाई स्कूल दैलवारा के पुरातन छात्रों को समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरातन छात्र छात्राओं ने अपने संस्मरण सुनाकर पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब हम सब पुराने छात्र छात्राएं एक मंच पर अपने ही कॉलेज में मिले हैं। उन्होंने इस प्रयास के लिए प्रधानाचार्या पूनम मलिक का आभार जताया।
0-- -- -- -- -- -
...जब विधायक को दो बार वापस जाना पड़ा
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय दो बजे की जगह 2.30 बजे पहुंचे तो वहां तैयारियां चल रही थीं, नतीजतन उन्हें लौटना पड़ा। दोबारा जब वह 4.30 बजे कॉलेज पहुंचे तो वहां लोग मौजूद नहीं थे उन्हें फिर वापस जाना पड़ा। प्रधानाचार्य के अनुरोध पर कार्यक्रम शुरू करने के लिए पुन: आमंत्रित किया गया तो वह कॉलेज पहुंचे लेकिन उद्भोदन में उनकी पीड़ा झलक गई। उन्होंने कहा कि समय की पाबंदी जरूरी है। कार्यक्रम में आना था इसलिए तमाम व्यस्तताओं के बाद भी आया, लेकिन भविष्य में वही समय प्रकाशित करें जिस समय पर कार्यक्रम हो। उन्होंने कार्यक्रमों को लेकर प्रधानाचार्य व बच्चों की सराहना की।

0