फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GIC: Sanctioned posts of teachers are 16, deployment of only seven

जीआईसी: शिक्षकों के स्वीकृत पद 16, तैनाती मात्र सात की

Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
GIC: Sanctioned posts of teachers are 16, deployment of only seven
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि कक्षा छह से इंटर तक 2188 छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए 16 के सापेक्ष मात्र सात शिक्षक तैनात हैं। वहीं इन विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद के टॉप टेन सूची में इस विद्यालय का कोई विद्यार्थी नहीं शामिल हो सका।
राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा में अध्यापकों के अभाव के कारण क्षेत्रीय बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में कक्षा 6 से इंटर तक 1191 छात्र एवं 997 छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिनके बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर तक उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि सारे विद्यार्थी प्रतिदिन कॉलेज नहीं आ पाते हैं। हाईस्कूल में आलोक सिंह ने 93.5 अंक और इंटर में इंटर में अनुष्का सिंह 88.4 अंक पाकर कॉलेज में अव्वल आए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों की तैनाती होने से शिक्षण व्यवस्था सुधर जाएगी, तब जनपद की टॉप टेन सूची में इस कॉलेज के विद्यार्थियों के नाम भी होंगे। अभिभावकों ने कई बार प्रधानाचार्य से स्कूल में शिक्षकों की तैनाती और फर्नीचर की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


------------
वर्षों से कॉलेज की रंगाई पुताई तक नहीं हुई
कॉलेज भवन की वर्षों से रंगाई पुताई न होने से बदहाल स्थिति हो रही है। कक्षों में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए जिन्हें दोबारा लगवाया तक नहीं गया। आंधी में धूल कक्षों में भर जाती है जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
बाउंड्रीवाल न होने से आवारा पशु परिसर में घूमते: कॉलेज परिसर में बाउंड्रीवाल न होने से आवारा जानवर परिसर में घूम कर गंदगी करते रहते हैं। वहीं आए दिन अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कॉलेज में छात्राएं भी पढ़ती हैं जिस वजह से बाउंड्रीवाल का होना जरूरी है।

---------
कॉलेज में जो भी कमियां हैं, उनके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।-मनोज कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article