{"_id":"65e8bb809d8539cac30bd2d4","slug":"get-the-roads-damaged-due-to-laying-of-pipelines-repaired-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111436-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने से उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने से उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद उखड़ी सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। बुधवार को पालिका सभागार में उपजिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें खराब सड़कों को ठीक कराने व आपूर्ति को जल्द चालू कराए जाने के निर्देश दिए गए।
मोहल्ला नेहरूनगर, सिद्दनपुरा, जुगपुरा व चांदमारी और सिविल लाइन क्षेत्र में पाइपलाइन डाली गई है। कार्यदायी संस्था ने पाइपलाइन डाले जाने के बाद सड़कों को ठीक नहीं कराया। इससे भीषण समस्या बनी हुई है। सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया है। सभासदों ने नए स्थानों पर किए जा रहे कार्यों का भी विरोध किया है। बुधवार को पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन व ईओ और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अध्यक्ष के पति ने कहा, छह मोहल्लों में पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद लोकार्पण किया गया है। इन क्षेत्रों में पेजयल आपूर्ति शुरू कराई जाए। साथ ही खुदी सड़कों की मरम्मत कर ठीक किया जाए।
जल निगम के सहायक अभियंता अखिलेश बाबू ने कहा, पेयजल आपूर्ति का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद जल्द सड़कों की मरम्मत की जाएगी। वहीं, नए स्थानों पर कार्य शुरू कराए जाने के बाद इसके पूर्ण होने पर सड़कों की मरम्मत कराना जल निगम की जिम्मेदारी है। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों ने नेहरूनगर में खराब सड़कें देखीं। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -
जेई नियुक्त करने को भेजा पत्र
नगर पालिका अध्यक्ष के पति मुन्नालाल जैन ने बताया कि शहर में पेयजल परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। ऐसे में कोई समस्या होने पर संबंधित विभाग का अधिकारी नहीं मिलता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर एक अवर अभियंता को स्थाई तौर पर नियुक्त करने व सप्ताह में तीन दिन तक सहायक अभियंता को शहर में रहने के लिए कहा है।