{"_id":"650bcff852b275b79f083fcb","slug":"gaza-fell-two-children-and-eight-laborers-got-burnt-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3799-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत में गिरी गाज, दो बच्चे और आठ मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत में गिरी गाज, दो बच्चे और आठ मजदूर झुलसे
विज्ञापन
ग्राम बम्हौरी नांगल में उड़द की फसल काट रहे थे मजदूर, बारिश के दौरान गिरी गाज, भीगने से बचने के लिए झाड़ी के पास बैठे थे
जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को खेत में उड़द की फसल काट रहे आठ मजदूर और पास में बैठे दो बच्चे बारिश के दौरान गाज की चपेट में आने से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गाज गिरने से मजदूरों के घायल होने की सूचना पर राजस्व लेखपाल ने गांव में पहुंचकर पड़ताल की।
बुधवार को कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बम्हौरी नांगल निवासी रमेश यादव के खेत में आठ मजदूर उड़द की फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे बारिश होने लगी। ऐसे में भीगने से बचने के लिए सभी मजदूर खेत के पास झाड़ियों के किनारे बैठ गए, मजदूरों के साथ दो बच्चे भी थे। तभी अचानक से गाज गिर गई और वह सभी उसकी चपेट में आए।
हादसे में ऊषा (17) निवासी ग्राम रघुनाथपुरा, संजय (19), बिन्ना (20), परी (25) निवासी ग्राम बम्हौरी नांगल, गोलू (17) निवासी ग्राम बारयो बानपुर, शांति (22) निवासी ग्राम रघुनाथपुरा, अवध (20) निवासी रघुनाथपुरा, अमर सिंह (22) निवासी मैनवारा, सात वर्षीय शरद और छह वर्षीय आसमीन झुलस गए।
विज्ञापन
उधर, गाज गिरने और मजदूरों के चपेट में आ जाने से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। सूचना पर राजस्व लेखपाल गांव में पहुंचे और जांच की।
गाज गिरने से गाय व बकरे की गई जान
थाना बार अंतर्गत ग्राम मर्रौली निवासी शीलचंद लोधी के खेत पर बने टपरा में बकरा बंधा हुआ था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे गाज गिरने से टपरे में बंधा बकरा चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। वहीं ग्राम रजवारा में भी गाज की चपेट में आने से एक गाय मर गई।