फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gauna Kusmad PHC will open three days a week

Lalitpur News: सप्ताह में तीन दिन खुलेगा गौना कुसमाड़ पीएचसी

Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gauna Kusmad PHC will open three days a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना कुसमाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से नहीं खुल रहा था, लेकिन अब मुख्य चिकित्साधिकारी ने इसे सप्ताह में तीन दिन खोलने का निर्देश दिया है। स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा और कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
तहसील महरौनी के ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों की मनमानी के चलते महीनों से खुल ही नहीं रहा था। लंबे समय से यहां न तो चिकित्सक आ रहे थे और न ही फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ आ रहा था। कभी कभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जरूर ताला खोलता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इसे 30 जनवरी के अंक में पेज तीन पर प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने सीएचसी महरौनी के चिकित्सा अधीक्षक से इसकी जानकारी लेकर इसे संचालित करने के निर्देश दिए। चिकित्साधीक्षक ने महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पटैरिया को आदेश दिए कि वह अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौना-कुसमाड़ में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed