फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gas will be available through pipeline in the city, relief from the hassle of cylinders

Lalitpur News: शहर में पाइपलाइन से मिलेगी गैस, सिलिंडर की झंझट से मिलेगी राहत

Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gas will be available through pipeline in the city, relief from the hassle of cylinders
शासन को भेजा गया प्रस्ताव, खपत के अनुसार ही करना होगा भुगतान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहरवासियों को आने वाले समय में घरेलू गैस के लिए सिलिंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिये गैस (पीएनजी) आपूर्ति शुरू करने की दिशा में पहल की गई है। जिला पूर्ति विभाग ने शासन के निर्देश पर इसका प्रारंभिक प्रस्ताव भेज दिया है।
योजना को मंजूरी मिलने के बाद घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू हो सकेगी। इससे लोगों को सिलिंडर की किल्लत, बुकिंग और डिलीवरी की परेशानी से राहत मिलेगी। वर्तमान में अधिकांश लोग एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर हैं और समय पर सिलिंडर न मिलने से दिक्कतों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

पाइपलाइन गैस आपूर्ति शुरू होने से न केवल गैस की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि यह एलपीजी के मुकाबले अधिक सुरक्षित और किफायती भी होगी। उपभोक्ताओं को जितनी गैस उपयोग करेंगे, उतना ही भुगतान करना होगा, जिससे अनावश्यक खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के लागू होने के बाद गैस खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी और शहर में आधुनिक गैस आपूर्ति व्यवस्था स्थापित हो सकेगी। फिलहाल, लोगों की निगाहें शासन की मंजूरी पर टिकी हैं।

जिले से गुजर रही है कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन
जिले से गुजरात के कांडला से गोरखपुर तक जाने वाली एलपीजी पाइपलाइन गुजर रही है, जो धौर्रा, भारौन और बालाबेहट क्षेत्रों से होकर निकली है। पहले भी इस पाइपलाइन से जिले में गैस आपूर्ति की संभावना जताई गई थी, हालांकि उस समय कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब गैस किल्लत को देखते हुए इस दिशा में फिर से पहल तेज हुई है।


शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। - उमेश चंद्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed