फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   garvage at government office

सिंचाई विभाग कार्यालय के मुख्य गेट पर फैला कचरा।

Mon, 25 Sep 2017 12:46 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 25 Sep 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
garvage at government office
प्रशासन - फोटो : amar ujala
 ललितपुर।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के इर्द-गिर्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। इसकी बानगी सिंचाई विभाग कार्यालय के पास देखी जा सकती है। इसके मुख्य गेट एवं गेस्ट हाउस के बगल में कचरा फैला है। इस पर नगर पालिका कर्मियों का ध्यान नहीं है। इससे कचरा यहां डंप होने लगा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था पर खासा जोर दिया जा रहा है। लेकिन, शहर की सफाई का हाल बेहाल बना हुआ है। सरकारी कार्यालयों के आसपास ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रह पा रही है। रविवार को सिंचाई विभाग के मुख्य गेट पर ही कचरे का ढेर लगा दिखा, तो गेस्ट हाउस के बगल में भी कचरा फैला है। इससे पहले विकास भवन के बगल में भी कचरा पड़ा पाया गया था। नगर पालिका परिषद के तलघर की सफाई किसी से छिपी नहीं है। कमोबेश यही स्थिति नझाई बाजार की है। इससे प्रतीत होता है कि पालिका कर्मी कचरे के उठान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सुबह उठाया जाएगा कचरा
सफाई व्यवस्था पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। यदि सिंचाई विभाग कार्यालय के पास कचरा नहीं उठाया गया है, तो उसे सुबह ही उठवाया जाएगा।
- अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed