फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gareebo ko milega ration

निर्धनतम परिवारों को सस्ती दरों पर मिलेगा मक्का

Sun, 03 Jan 2021 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
gareebo ko milega ration
ललितपुर। जिले के निर्धनतम परिवारों को सस्ती दरों पर पांच किलोग्राम मक्का उपलब्ध कराया जाएगा। 21 जनवरी से इसका उठान शुरू हो जाएगा और पांच फरवरी से उचित दर की दुकानों से मक्के का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में लोग मक्के की रोटी खाना पसंद करते हैं। जो व्यक्ति महंगा होने के कारण अभी तक मक्का खरीद नहीं पाऐ हैं, उन्हें अब शासन ने सस्ती दरों पर मक्का वितरित कराने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उन्हें पहले से प्रति कार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल शामिल है। फरवरी में मक्का दिया जाएगा लेकिन, गेहूं के वितरण में कटौती की जाएगी। अंत्योदय कार्डधारक को 20 किलोग्राम गेहूं की जगह 15 किलोग्राम दिया जाएगा और पांच किलोग्राम मक्का दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय 27,281 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जिन्हें 530 दुकानों के माध्यम से सस्ते दामों पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। मक्का वितरण के रेट अभी तय नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि मक्का उठान के दौरान दाम निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को फरवरी में मक्का का वितरण किया जाएगा। 21 जनवरी से इसका उठान शुरू हो जाएगा। रेट के संबंध में अलग से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed