{"_id":"66243844a4ab734b540bae14","slug":"garbage-disposal-centers-will-be-built-in-318-villages-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113572-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 318 गांवों में बनाया जाएगा कचरा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 318 गांवों में बनाया जाएगा कचरा निस्तारण केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत जनपद के शेष बचे 318 गांव को चयनित किया जा चुका है। इन गांवों में कचरा निस्तारण केंद्र और अन्य कार्य कराने के लिए शासन से दस करोड़ रुपये मिलेंगे।
ग्रामीण इलाकाें में स्वच्छ भारत मिशन के पर्याप्त और नियमित साफ-सफाई के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्लूएम) योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत, ग्रामीण इलाकों में गीला एवं सूखा कचरा निस्तारण के अलग-अलग केंद्र बनाए जाते हैं। इसके साथ ही शोकपैड और नाली खुदाई एवं जल निकासी संबंधी कार्य कराए जाते हैं। जनपद में इस योजना में 358 गांवों को चयनित किया जा चुका है। 12 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। अब जनपद की शेष 318 ग्राम पंचायतें भी इस योजना में शामिल किए गए हैं। इसमें शासन से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में एसएलडब्लूएम के तहत जनपद के सभी गांव इस योजना के तहत शामिल हो जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद के शेष गांवों का इस योजना में चयन हो गया है। इनमें लोकसभा चुनाव बाद धनराशि आ जाएगी। इससे इन गांवों में योजना संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इन ग्रामों का हुआ चयन
विकास खंड - गांवों की संख्या
बार - 24
बिरधा - 82
जखौरा - 49
मड़ावरा - 80
महरौनी - 36
तालबेहट - 47