फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganpati Bappa Moriya, come early next year...

Lalitpur News: गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ...

Wed, 18 Sep 2024 03:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moriya, come early next year...
ललितपुर। मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का बांध और नदियों में विसर्जन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु अबीर और गुलाल उड़ाते हुए बैंडबाजों पर भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते चल रहे थे। शहर की प्रतिमाओं को गोविंद सागर बांध के किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया गया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। विसर्जन से पहले भगवान गणेश का भव्य पूजन हुआ और आरती उतारी गई।
विज्ञापन

000
जखौरा। कस्बा जखौरा में रिमझिम बारिश के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का नगर परिक्रमा के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। महिलाएं भजन गाते हुए पीछे चल रही थीं और युवक गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुनों पर नाचते हुए आगे चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ... गाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। नगर परिक्रमा के बाद तालबेहट रोड स्थित खैडर नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। संवाद
विज्ञापन

मड़ावरा। गणेश पंडालों में दस दिनों तक भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को अनंत-चतुर्दशी पर प्रथम-पूज्य लंबोदर गौरीपुत्र श्रीगणेश को भक्तों द्वारा नम आंखों से विदाई दी गई। गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद विसर्जन गणपति बप्पा-मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के उदघोष के साथ रोहिणी बांध में किया गया। ग्राम सैदपुर में भी गणेश महोत्सव काफी उत्साह के साथ मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
बिरधा। अनंत चतुर्थी पर गाजे बाजे एवं डीजे की धुन पर मुख्य बाजार होते हुए पुराना सागर रोड से होकर गणेश जी की प्रतिमाओं को आदर्श तालाब में विसर्जित किया गया। संवाद
0000000
बार। कस्बा में गणेश उत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ किया गया। गेंदोरा तिराहा, तुर्का रोड एवं लड़वारी रोड पर तीन प्रतिमाओं की शोभायात्रा मेला चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक, बस स्टैंड एवं विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए बच्छ सागर तालाब पर पहुंची जहां लोगों ने गणपति बप्पा के नारे लगाते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया। संवाद
0000000000
बांसी। अनंत चतुर्थी पर गाजे बाजे और श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमाओं का शहजाद नदी में पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। विसर्जन दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारे लगाए गए।
00000
गणेश उत्सव में रही धूम, हवन के साथ हुआ संपन्न
महरौनी। मड़ावरा रोड स्थित श्री गणेशपुरम कॉलोनी में सोमवार को श्री गणेश पांडाल में हवन पूजन कराया गया। मंगलवार प्रातः भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हवन पूजन में कॉलोनी के दुर्गा पटेरिया, रघुवीर सहाय श्रीवास्तव, रामप्रकाश, तिवारी, अशोक तिवारी, राजीव लिटौरिया, संजय भौडेले, लोकपाल बुंदेला, मंटू तिवारी, भरत भौडेले आदि मौजूद रहे।
00000
देवरान। सोमवार को पंडित सत्यम तिवारी व पं सत्यनारायण पुरोहित ने गणेश भगवान का पूजन अर्चन व हवन कराया। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए शहजाद नदी में विसर्जन किया। इस दौरान शिवम तिवारी, अरविंद कटारिया, अजय राजा, अभय पुरोहित, धर्मेंद्र साहू, किसपाल पाटकर, बिटटू राजा, गोलू सेन आदि मौजूद रहे। संवाद

000000000
तालबेहट। गणपति का झमाझम बारिश में देर रात मानसरोवर तालाब सहित बेतवा नदी में विसर्जन हुआ। नगर एवं आसपास के गांवों में पिछले ग्यारह दिनों से गणेश जी की प्रतिमाएं रखी गई थीं। प्रतिदिन इन प्रतिमाओं के समक्ष भजन आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते थे। अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed